भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छ.ग के जशपुरनगर जिले के तपकरा वन क्षेत्र के सोनाजुरी के सागजोर गांव की रहने वाली 26 वर्षीय जयंती कटवा की हाथी के हमले में मौत हो गई|
यह भी पढ़े - CG: रंगीन मिजाज शिक्षक सहित 11 लोग चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में हुए गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्यवाई ....
इस बात की पुष्टि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई है. गौरतलब है कि PM की रिपोर्ट ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की राशि मिलनी संभव हो गयी है|
दो दिन पहले जयंती कटवा पर तालाब में नहाते समय तीन हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया था. ओडिशा की तरफ से आये इस समूह में एक नर और मादा हाथी और एक बच्चा हाथी शामिल थे।
यह भी पढ़े - CG : दोस्त के साथ सड़क पर खड़ी थी सेल्स गर्ल युवती , तभी लोडिंग वाहन ने लिया चपेट में युवती की हुई मौत...
जब जयंती ने हाथी को आते देखा तो उसने भागने की कोशिश की। लेकिन नर हाथी ने उसका पीछा किया और उसे अपनी सूंड में लपेट कर फेंक दिया|
ग्रामीणों ने घायल महिला को उपचार के लिए फरसाबहार क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जांच करने के बाद डॉक्टरों ने पाया कि महिला मर चुकी है।
घटना के समय मृतिका जयंती कटुआ गर्भवती थी। उसकी एक आंख खराब है| मृतिका का पति सुनील कटुआ भी दृष्टिबाधित है। सुनील की पूरी जिम्मेदारी उनकी पत्नी जयंती पर थी। जयंती की मौत के बाद वह पूरी तरह से बेसहारा हो गया है| घटना के बाद ग्रामीण आर्थिक सहायता की मांग करते रहे।
ग्रामीण वन विभाग से 9 लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे हैं. घटना के दूसरे दिन वन विभाग ने मृतका के पति सुनील को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी|
उल्लेखनीय है कि फरसाबहार, जिसे नागलोक के नाम से भी जाना जाता है, छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक हाथी बाहुल्य क्षेत्र है।
यह भी पढ़े - भिलाई ब्रेकिंग : नमाज पढ़कर वापस घर लौट रहा युवक रास्ता भटककर पहुंचा मुरुम खदान , डूबने से हुई मौत...
ओडिशा-झारखंड सीमा पर स्थित तपकरा वन क्षेत्र में साल के 12 महीने हाथियों का प्रवास होता है। हाथी के हमले के बाद जयंती की मौत हो गई। हाथी के हमले से उनके सिर और पसलियों में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

