भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छतीसगढ़ के रायगढ़ में शादी को केवल दस महीने ही हुए थे और नवविवाहिता ने बंद कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इसके अलावा महिला ने आत्महत्या करने से पहले अपने हाथ पर लिखा, ''मैं ससुराल में रहने लायक नहीं'' | उक्त मामला खरसिया थाना क्षेत्र की है|
जानकारी के मुताबिक खरसिया के पास छोटे देवगांव गांव निवासी जयप्रकाश पटेल की जून 2023 में रानीसागर निवासी लक्ष्मी (21) से शादी हुई थी। जयप्रकाश ट्रैक्टर और जेसीबी चलाता था। रविवार को, जयप्रकाश अपनी पत्नी और माँ को घर पर छोड़कर अपने तीन भाइयों और पिता के साथ अपने गाँव में एक शादी में शामिल होने गया था।
यह भी पढ़े - दुर्ग की महिला के साथ गैंगरेप, पति के दोस्तों ने नशीला पदार्थ मिलकर बेहोशी की हालत में महिला की आबरू लूटी..
रात करीब 12 बजे जब लक्ष्मी की सास उसके कमरे में गई तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद है। बहुत बार दरवाजा खटखटाया, दरवाजा नहीं खुला, इसलिए जब खिड़की से देखा तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गये |दरअसल, लक्ष्मी अपने कमरे की छज्जे में साड़ी की रस्सी के सहारे फंदे पर झूल रही थी|
इसी बीच घर के बाकी सदस्य आ गये और दरवाजा तोड़ दिया. लक्ष्मी को खरसिया के नजदीकी सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव की जांच की तो उसके हाथ पर कुछ लिखा हुआ था। जब पुलिस वालो ने ध्यान से देखा तो उन्हें यह लिखा दिखाई दिया, ''मैं इस परिवार के लायक नहीं हूँ।'' मेरी मौत के लिए कोई दोषी नहीं है" हालाँकि, खरसिया पुलिस ने PM के बाद मृतका का शव परिवार को सौंप दिया| जबकि पुलिस की मामले में जांच जारी है |
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/CqjtrxgJDib4N8UFB3AoIu

