भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद विष्णुदेव की नई सरकार तत्काल कदम उठा रही है. कई मामलों में सरकार ने सीधी कार्रवाई की. इसी बीच खबर आयी है कि बिरनपुर दंगा और पीएससी घोटाला मामले को सीबीआई ने अपने हाथ में ले लिया है. अब दोनों मामलों की जांच सीबीआई करेगी. हम आपको बता दें कि कल ही केंद्र सरकार ने पीएससी घोटाले की जांच को लेकर अधिसूचना जारी की है|
यह भी पढ़े - महतारी योजना की अगली क़िस्त मई में इस दिन होगी जारी...
मिली जानकारी के मुताबिक बिरनपुर दंगा और पीएससी घोटाला मामले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर ली है और एक हफ्ते के अंदर अधिकारियों की टीम जांच के लिए छत्तीसगढ़ आ सकती है| छत्तीसगढ़ सरकार ने दोनों मामलों में सीबीआई जांच की मांग की है. वहीं, वित्त मंत्री ओ.पी. विधानसभा सत्र के दौरानसीबीआई जांच की भी मांग की|
बेमेतरा जिले के बिरानपुर गांव में सांप्रदायिक हिंसा में 23 वर्षीय भुनेश्वर साहू की मौत हो गई थी। सड़क पर चलते समय अपनी सायकल से कट मारने की बात पर दो छात्रों के बीच झगड़ा हो गया था। एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी।
इससे उसका हाथ टूट गया. इस घटना की जानकारी जब परिजनों तक पहुंची तो दोनों पक्षों के लोग मारपीट करने लगे. इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने 23 वर्षीय युवक भुनेश्वर साह की तलवार से वार कर हत्या कर दी| सूचना पाकर मौके पर पहुंचे साजा थाने के SI बीआर ठाकुर पर भी भीड़ ने हमला कर दिया| इस मामले में काफी ज्यादा बवाल हुआ था|
वहीँ सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, राजभवन के सचिव अमृत खलको और अन्य अधिकारियों पर बेटे, बेटियों और करीबी रिश्तेदारों को डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी जैसे पदों पर नियुक्त करने का आरोप लगा है|
https:// भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

