भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : साइबर घोटालों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार अभियान चलाने के बावजूद, लोग आसानी से धोखाधड़ी का शिकार हो रहे हैं। भिलाई में ऐसे दो मामले सामने आए हैं| जहाँ क्रिप्टोकरेंसी और शेयर बाजार में निवेश के 1.25 करोड़ रुपये और दूसरा 58 लाख रुपये की ठगी है|
मिडिया रिपोट्स के मुताबिक डॉ. लिपि चक्रवर्ती, प्रमुख, नेत्र रोग विभाग, चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में कार्यरत है| क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर 58 लाख रु. शेयर बाजार में निवेश के नाम पर व दुसरे मामले में सेवानिवृत्त बीएसपी अधिकारी प्रलेश शांति बसु से एक करोड़ 26 लाख रुपये की ठगी की गयी|
दोनों को एक ही पैटर्न के अनुसार फंसाया गया| ठगों ने लिंक भेजकर ऐप डाउनलोड करवाया और फिर मोटे पैसे ऐंठ लिए| घोटाले का अहसास होने पर सूर्या विहार निवासी सेवानिवृत्त बीएसपी अधिकारी प्रलेश शांति बसु ने सुपेला थाने में मामला दर्ज कराया। वहीँ हॉस्पिटल सेक्टर निवासी डॉ. लिपि चक्रवर्ती ने भिलाई नगर थाने में मामला दर्ज कराया है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj

