11 साल के बच्चे की क्रिकेट खेलने के दौरान प्राइवेट पार्ट में बॉल लगने से हुई मौत...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना पुणे के लोहेगांव इलाके में हुई। जहाँ क्रिकेट खेलने के दौरान गुप्तांग में गेंद लगने से एक 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृत लड़के का नाम शौर्य उर्फ ​​शंभू कालिदास खांडवे है|


यह भी पढ़ेCG: बोरी में मिली महिला की लाश मामले का हुआ खुलासा , पति और प्रेमी ने बीमा की रकम पाने मिलकर की थी हत्या...

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना पुणे के लोहेगांव इलाके में गुरुवार शाम को हुई जब स्कूल में गर्मी की छुट्टियां चल रही थीं. शंभू अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था. जब शंभू खेल रहा था तो अचानक गेंद उसके गुप्तांग पर लगी और वह जमीन पर गिर गया|

यह भी पढ़े वहशी पत्नी की हैवानियत ,पति को बेहोश कर हाथ पैर बाँधा फिर सिगरेट पीते हुए पति के निजी अंगो को सिगरेट से दागा , 7 महीने पहले की है लव मैरिज....

जैसे ही शंभू को गेंद लगी, उसके साथ खेल रहे उसके दोस्त उसकी ओर दौड़ पड़े। गेंद लगने के बाद शंभू कुछ देर तक खड़ा रहा लेकिन गंभीर परेशानी के कारण वापस मैदान पर गिर गया |शंभू के गिरते ही उसके दोस्त चीख पड़े और वहां मौजूद नागरिक शंभू को निजी अस्पताल ले गए। 

जब डॉक्टर ने शम्भू की जांच की तो उसे तुरंत मृत घोषित कर दिया गया। एयरपोर्ट पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया  है|

यह भी पढ़े CG : सिकलीन की बीमारी से जूझ रही नाबालिग से ईलाज कर रहे डॉ. ने नजदीकियां बढ़ाई , रेप किया फिर दबाव बनाकर करवाया गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार...

यह भी पढ़े - रेप के झूठे मामले में युवती ने लड़के को फंसाया फिर कोर्ट ने दिया ऐतिहासिक फैसला , जिसे सुनकर हर कोई रह गया दंग....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo