जज्बे को सलाम : ब्रेन हेमरेज के बाद खोपड़ी का एक हिस्सा काटकर निकाल दिया गया , यहाँ तक बोलना भी भूल गया था माधव पर 12वी CBSE में 93% अंक हासिल किये....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : एक कहावत है जब हौसला बड़ा हो तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं होता| संघर्ष और जुनून से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। आज हम ऐसे ही एक छात्र की कहानी साझा कर रहे हैं, जिसने कई महीनों तक कोमा में रहने के बावजूद न केवल अपनी जिंदगी की जंग जीती बल्कि 12वीं की परीक्षा में 93% अंक भी हासिल किए। इस छात्र का नाम माधव शरण है और वह दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में रहता है। पुष्प विहार, एमिटी इंटरनेशनल के छात्र है|


यह भी पढ़े भिलाई में 10 साल के बच्चे को चाक़ू मारी , बच्चे के पिता ने ऑटो में बैठने से मना किया था जिसके बाद नाबालिग ने बच्चे को ही मार दिया चाकू...

 अगस्त 2021 में 10वीं की परीक्षा के बाद माधव की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए. खतरनाक हाइपरडेंस ब्रेन हेमरेज से पीड़ित होने के बाद माधव को बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ा| जिससे उनके मस्तिष्क का लगभग एक तिहाई हिस्सा प्रभावित हुआ। इससे बोलने, समझने, अंकगणित और लिखने जैसे कई कार्य करना मुश्किल हो गया।

यह भी पढ़े - CG : युवक ने लिव इन पार्टनर की पत्थर से कुचलकर की हत्या , महिला की 8 महीने की बेटी भी है ,घटना के बाद आरोपी फरार....

यहाँ तक वह बोलना भी भूल गया था |अगले वर्ष माधव को कई गंभीर ऑपरेशनों से गुजरना पड़ा। उसकी खोपड़ी का एक हिस्सा काटकर निकाल दिया गया. इसके बावजूद माधव ने हिम्मत नहीं हारी. वह धीरे-धीरे बोलने लगा। फिर माधव अपनी किताबों की ओर मुड़ा। शुरुआत में सबसे बड़ी समस्या भाषाओं को समझने की थी। उसकी बोलने और सोचने की क्षमता भी गंभीर रूप से क्षीण हो गई थी।

यह भी पढ़े -CG : एक और बेटी दहेज़ की भेंट चढ़ गयी, नवविवाहिता की ससुराल वालों ने हत्या कर शव को कुंए में फेंका फिर लड़की के मायके में कहा आपकी बेटी किसी लड़के के साथ भाग गयी है , तथ्य छुपाने पुरे घर पर छिड़का इत्र , पति और ससुर फरार..

ब्रेन हेमरेज के बाद माधव के लिए पढ़ाई एक चुनौती बन गई। माधव के पिता ने माधव को बिना हार माने समय और परिस्थितियों से लड़ना सिखाया। माधव 2022 में स्कूल लौटे। पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया। अपने दृढ़ संकल्प से उन्होंने वह सफलता हासिल की जो एक समय असंभव लगती थी। 

यह भी पढ़े - भिलाई : बेटे से मिलने ससुराल गए युवक को पत्नी के मायकेवालों ने जमकर पीटा अस्पताल में हो गयी मौत , ससुराल वालो का कहना है की उन्हें फंसाया जा रहा है, वीडियो रिकार्डिंग के बीच हुआ पोस्टमॉर्टम.....

उन्होंने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 93% अंक हासिल किए। आज हर कोई माधव के साहस को सलाम करता है| माधव उन सभी बच्चो के प्रेरणा है जो पढ़ाई से दूर भागते है | हिम्मत हो तो जीवन में कुछ भी असम्भव नहीं |

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo