भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में एक मजदूर 15 फीट की ऊंचाई पर काम करते हुए सेल्फी लेकर वीडियो बनाया. इसी दौरान वह फिसलकर नीचे गिर गया और उनकी मौत हो गयी| जिसके बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के मरचुरी में किया गया।
यह भी पढ़े - भिलाई ब्रेकिंग : कांग्रेस नेता के हत्यारे भिलाई से गिरफ्तार , नारायणपुर में गोली मारकर की थी हत्या...
मामला जामुल थाना क्षेत्र का है| नवा तरिया सरया वाशिंग चौक पर अजीत मेटालिक नामक कंपनी है। मंगलवार को बब्लू प्रसाद (37) तीन साल से इस कंपनी में हेल्पर के तौर पर काम कर रहा था| जानकारी के मुताबिक प्लांट में काम के बीच, बब्लू प्रसाद ने 15 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर काम करने के दौरान सेल्फी और वीडियो लेने लगा। इसी दौरान वह अचानक उसका पैर फिसला और वह वहां से नीचे गिर गया |
नीचे गिरने की वजह से उसे काफी चोटें आई थी| जब अन्य मजदूरों ने उसे देखा तो उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन उसकी हालत काफी खराब थी| उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बब्लू प्रसाद के तीन बच्चे हैं| अजित मेटालिक के सर्वेंट क्वार्टर में वह रहता था। वहीँ उसके बच्चे और पत्नी आर्य नगर कोहका में रहते है|

