दुर्ग पुलिस द्वारा 170 गुम हुए मोबाइलों को उनके मालिकों को सौंपा , चेहरे पर आयी ख़ुशी...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने खोए या चोरी हुए 170 सेल फोन बरामद किए हैं। खबरों के मुताबिक, दुर्ग पुलिस पिछले कुछ दिनों से जिलेवासियों के गुम हुए मोबाइल फोन को ढूंढने के लिए अभियान चला रही है|


यह भी पढ़े CG में हुआ दर्दनाक : कार में अचानक लगी आग , शिक्षक की जलकर हुई मौत , सीट बेल्ट बंधा होने के कारण बाहर नहीं निकल पाए शिक्षक...

 काफी मशक्कत के बाद पुलिस छत्तीसगढ़ समेत देश के विभिन्न राज्यों से मोबाइल फोन को ट्रेस करने में सफल रही. दरअसल, आवेदकों के मोबाइल फोन गुम होने की लगातार रिपोर्ट जिले के पुलिस स्टेशनों को भेजी जा रही थी, जिसके बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला ने उन्हें लापता मोबाइल फोन का पता लगाने और उन्हें आवेदकों को सौंपने का निर्देश दिया था|

एएसपी ऋचा मिश्रा, एएसपी सुखनंदन राठौड़, डीएसपी (अपराध) हेमप्रकाश नायक, एंटी क्राइम व साइबर विभाग और खुर्सीपार  थाने के मार्गदर्शन में लापता मोबाइल फोन का पता लगाया गया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद 2023-24 में दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बेमेतरा , बालोद और रायपुर से खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए।

यह भी पढ़े - भिलाई : शादी में हुआ बवाल , दो पक्षों के बीच बारात में डांस करने को लेकर हुआ विवाद इसी बीच आरोपी ने युवक को मार दी चाकू , युवक की हालत गंभीर...

आवेदकों के बीच इसका वितरण भी किया गया| उपरोक्त कार्यवाही में साइबर क्राइम टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बरामद मोबाइल फोन के IMEI नंबरों की सूची दुर्ग पुलिस के सोशल अकाउंट (फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर) पर अपलोड की जाएगी और प्रभावित मोबाइल फोन के मालिक इसकी जांच कर सकते हैं और एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट, भिलाई कार्यालय SEC -3 विभाग से इसे प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़े रायपुर में कारोबारी ने की आत्महत्या , मृतक ने महादेव सट्टा के कर्जदार को 10 लाख दिए थे उधार , पैसे मांगने पर जान से मारने की दी जा रही थी धमकी तंग आकर उठाया खौफनाक कदम....