भिलाई : शादी में हुआ बवाल , दो पक्षों के बीच बारात में डांस करने को लेकर हुआ विवाद इसी बीच आरोपी ने युवक को मार दी चाकू , युवक की हालत गंभीर...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच चाकूबाजी हो गई. इस घटना में एक युवक के पेट में चाकू लग गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के बाद जामुल पुलिस ने घटना के दोनों दोनो  आरोपियों को गिरफ्तार किया है|

                                      

जानकारी के मुताबिक यह घटना बीते रविवार शाम की है. 27 वर्षीय पप्पू साव पिता राजाराम साव घासीदास नगर में मौर्या किराना स्टोर के पास रहता है और दिहाड़ी मजदूरी करता है। 12 मई को वह अपने दोस्त राकेश की बहन की शादी में शामिल होने सतनाम भवन घासीदास नगर गया था। उसके भाई सोनू और हीरा भी थे। इस शादी समारोह में सचिन और पोट्टा नाम के दो स्थानीय युवक भी मौजूद थे|

यह भी पढ़ेCG ब्रेकिंग : 10-12 वी के टॉपर्स बच्चो को दो-दो लाख रूपये देगी सरकार, श्रमिक परिवार के बच्चों को आगे की पढ़ाई में मिलेगी मदद....

बारात रात करीब साढ़े नौ बजे आ गयी थी सभी लोग नाच रहे थे. बारात में मेहमान के रूप में पप्पुस, सोनू और हीरा भी शामिल हुए और डांस भी करने लगे। इसी बीच बारात में डांस करने को लेकर बाराती और घराती पक्ष के बीच विवाद हो गया।

इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता पोट्टा और सचिन ने सोनू को मारना शुरू कर दिया। गाली देते हुए उसने उसे नाचने से मना किया था, लेकिन फिर भी वह मान नहीं रहा था | इसी बीच पप्पू और हीरा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. इससे विवाद बढ़ गया और पोटा ने अपनी जेब से चाकू निकालकर सोनू साव के पेट में घोंप दिया जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

यह भी पढ़े कुरकुरे खाने की शौकीन पत्नी के लिए एक दिन पति कुरकुरे लाना भुला , पत्नी घर छोड़कर चली गयी तथा पति के खिलाफ पुलिस में कर दी शिकायत , मामला तलाक तक पहुंचा...

चाकू लगने के बाद सोनू के भाई ने तुरंत उसे सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गया। जामूल पुलिस भी उनके साथ पहुंचे |चोट गंभीर होने के कारण उसे दुर्ग जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से डॉक्टर उन्हें रायपुर ले जाने को कहा | परिजन घायल को दुर्ग के गंगोत्री अस्पताल ले गए। वहां युवक इलाज चल रहा है| जहाँ उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है|

यह भी पढ़े -दुर्ग में हुआ मर्डर , शादी समारोह में गए ने 5 नाबालिगो ने लड़की के विवाद में मिलकर युवक की गला रेतकर की हत्या , सभी गिरफ्तार....

यह भी पढ़े रायपुर में कारोबारी ने की आत्महत्या , मृतक ने महादेव सट्टा के कर्जदार को 10 लाख दिए थे उधार , पैसे मांगने पर जान से मारने की दी जा रही थी धमकी तंग आकर उठाया खौफनाक कदम....