CG में हुआ दर्दनाक : कार में अचानक लगी आग , शिक्षक की जलकर हुई मौत , सीट बेल्ट बंधा होने के कारण बाहर नहीं निकल पाए शिक्षक...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोरबा क्षेत्र में एक दुखद घटना घटी। करतला थाना अंतर्गत चचिया गांव के लुढ़खेता मोहल्ले के पास से गुजर रही एक कार में अचानक आग लग गई जिसके बाद वह जिंदा जल गया। घटना के परिणामस्वरूप, चालक की मृत्यु हो गयी घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया |


यह भी पढ़ेभिलाई : शादी में हुआ बवाल , दो पक्षों के बीच बारात में डांस करने को लेकर हुआ विवाद इसी बीच आरोपी ने युवक को मार दी चाकू , युवक की हालत गंभीर...

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक वाहन क्रमांक सीजी 13 एपी 8177 ग्राम चचिया के लुढ़खेता मोहल्ले के पास से गुजर रही थी जिसके बाद अचानक ही कार में अचानक आग लग गई| कार में आग लगते ही ड्राइवर ने किसी तरह बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन सीट बेल्ट बंधी होने के कारण वह कार में ही फंस गया। 

यह भी पढ़े - CG ब्रेकिंग : 10-12 वी के टॉपर्स बच्चो को दो-दो लाख रूपये देगी सरकार, श्रमिक परिवार के बच्चों को आगे की पढ़ाई में मिलेगी मदद....

किसी तरह उसने भागने की कोशिश की लेकिन आग लगने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक कार चालक रायगढ़ जिले के छाल थाना निवासी 39 वर्षीय शिक्षक जगत राम बेहरा हैं। प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक, कार में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट था।

गांव के कोटवार ने करतला थाना प्रभारी आशीष सिंह को घटना की जानकारी दी| सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे, जहां घटना की जानकारी जुटायी| क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर सत्यजीत सिंह कोरिया भी साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान वाहन में खराबी के कारण आग लगने की आशंका है|

बताया जाता है कि मृतक का पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था जिसके बाद उसकी पत्नी अपने मायके चली गयी| मोबाइल फोन पर आपसी विवाद के बाद वह अपने पैतृक गांव से छाल थाने जा रहा था। इसी दौरान यह घटना घटी. मृतक का एक बच्चा है जो अपनी मां के साथ रहता है।

यह भी पढ़े कुरकुरे खाने की शौकीन पत्नी के लिए एक दिन पति कुरकुरे लाना भुला , पत्नी घर छोड़कर चली गयी तथा पति के खिलाफ पुलिस में कर दी शिकायत , मामला तलाक तक पहुंचा...

वहीं, करतला थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी| बयान दर्ज होने के बाद आगे क्या कार्रवाई की जाएगी|

यह भी पढ़े -दुर्ग में हुआ मर्डर , शादी समारोह में गए ने 5 नाबालिगो ने लड़की के विवाद में मिलकर युवक की गला रेतकर की हत्या , सभी गिरफ्तार....

यह भी पढ़े रायपुर में कारोबारी ने की आत्महत्या , मृतक ने महादेव सट्टा के कर्जदार को 10 लाख दिए थे उधार , पैसे मांगने पर जान से मारने की दी जा रही थी धमकी तंग आकर उठाया खौफनाक कदम....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo