भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग के शिवनाथ नदी में एक युवक का शव बरामद हुआ है|सूचना मिलते ही अंजोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर मर्ग कायम किया है| मृतक की पहचान सिद्धार्थ जैन के तौर पर हुई |
युवक तीन दिन से अपने घर से लापता था|जानकारी के मुताबिक, गवली पारा निवासी सिद्धार्थ जैन (40) का शव मंगलवार को शिवनाथ नदी के किनारे मिला, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव की पहचान कर उसे PM के लिए भेज दिया| मृतक सिद्धार्थ जैन का तेल व्यापार था।
यह भी पढ़े - बड़ी खबर : CG में कांग्रेस नेता की अज्ञात हमलवारो द्वारा गोली मारकर हत्या.....
वह परिवार में इकलौता था। उसके दो बच्चे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि मृतक नशे का आदी था. उसका इलाज देवदा के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा था|लगभग 15 दिन पहले अस्पताल में भर्ती था कुछ दिन अस्पताल से छुट्टी मिली थी|
पुलिस ने बताया कि सिद्धार्थ नशे का आदी था और उसके परिवार वाले उसे इस बारे में समझाते रहते थे | वह तीन दिन से अपने घर से लापता था. परिजनों ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी| और मंगलवार को कारोबारी का शव नदी से बरामद किया गया |
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

