भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के अहिवारा इलाके में एक शख्स द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है|अहिवारा क्षेत्र में सोमवार कुछ लोगो द्वारा सुबह एक व्यक्ति का शव तालाब के पास एक खेत में पेड़ से लटका देखा गया| सुबह जब ग्रामीणों ने यह देखा तो पुलिस को सूचना दी|
यह भी पढ़े - ब्रेकिंग न्यूज़ : ED ने मंत्री के निजी सचिव के घर काम करने वाले नौकर के घर से 25 करोड़ किये बरामद....
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गिरधारी यादव (45) के रूप में की गई है. पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला जिसमें बताया गया कि आत्महत्या शारीरिक समस्याओं से तंग आकर की गयी है| जिसके बाद नंदिनी पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर अपनी जांच शुरू कर दी गयी है|
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह अहिवारा से 5 किलोमीटर दूर गिरौला गांव में तालाब के पास एक खेत के पास पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ देखा गया. गांव निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही नंदिनी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा गया।
आसपास पूछताछ करने पर मृतक की पहचान गिरधारी यादव के रूप में हुई. गिरधारी यादव खेती का काम करता था. घर पर पत्नी और बेटा है| बेटी की शादी हो चुकी है. पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है|
नंदिनी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि मृतक किसी शारीरिक बीमारी से पीड़ित था| अपने सुसाइड नोट में उसने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है| फिलहाल मामले में जांच की जा रही है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

