भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग के कबीरधाम क्षेत्र में हुए भीषण सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या 19 हो चुकी है। तीन लोग घायल है| इस दुखद घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों को अपना पूरा सहयोग कर रही है।
इस घटना में मारे गए लोगों के परिवारों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये सहायता राशि देने का का फैसला किया है। बता दे यह राशि प्रशासन द्वारा सहायता एवं बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त है|साथ ही प्रशासन को सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतने का भी निर्देश दिया गया है।
ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हरसंभव उपाय किये जाने चाहिए।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कबीरधाम जिले के कोकुदुर थाना क्षेत्र के बाहापानी गांव के पास सड़क दुर्घटना में मारे गए ग्रामीणों के प्रति संवेदना व्यक्त की है|
छत्तीसगढ़ सरकार ने पीड़ितों के परिवारों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50, हजार रुपये देने का फैसला किया है। इसकी जानकारी सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है| इस दुखद घड़ी में छत्तीसगढ़ सरकार पीड़ित परिवारों को अपना पूरा सहयोग कर रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

