भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजस्थान भीलवाड़ा, शाहपुर जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में 2 अगस्त 2023 को खेत पर बकरियां चरा रही नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे कोयले की भट्ठी में जिंदा जलाने कर मार दिया गया था |मामले में भीलवाड़ा पोक्सो कोर्ट ने शनिवार को दो आरोपियों दोषी माना गया। वहीं, सात पुरुष व महिला आरोपियों को बरी कर दिया गया| कोर्ट सोमवार को दो मुख्य आरोपियों कालू और कान्हा को सजा सुना सकती है|
इस मामले में राज्य सरकार की ओर से नियुक्त जयपुर स्थित विशिष्ट लोक अभियोजक महावीर किशनावत ने बताया कि मामले में आरोपी नौ महिला-पुरुषों के खिलाफ पोक्सो कोर्ट में मुकदमा चल रहा है. सरकार की ओर से 43 गवाहों के बयान दर्ज किये गये| जिसके बाद स्पेशल पीपी किशनावत ने गवाह को पक्षद्रोही घोषित कर दिया, क्योंकि गवाह इस मामले में मुख्य आरोपी की सास थी|
2 अगस्त 2023 को कोटड़ी थाना क्षेत्र में खेत में बकरियां चराने गयी एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और उसे कोयला भट्ठी में जिंदा जला दिया गया|रात भर घर नहीं आने पर सुबह परिजनों द्वारा उसकी खोजखबर ली गयी तो भठ्ठी से उसके जले हुए अवशेष बरामद हुए| इस मामले में दो सगे भाइयों कालू और कान्हा ने एक लड़की के साथ बलात्कार किया और उसे तंदूर में जिंदा जला दिया|
एक महीने के अंदर पुलिस ने अदालत में अभियोग दाखिल कर दिया. शनिवार को कोर्ट ने सात आरोपियों को बरी कर दिया और दो मुख्य आरोपियों भाई कालू और कान्हा को दोषी करार दिया| साथ ही पीड़िता पक्ष द्वारा बरी किये गये सात आरोपियों के खिलाफ सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करेंगे|आखिर वह खामी कहां थी जिसके कारण सातों आरोपी बरी हो गए?
वहीं, सजा सुनाने वाली अदालत में पीड़िता की मां भी मौजूद थीं. जब पीड़िता की मां को सातों आरोपियों के बरी होने की खबर मिली तो उनकी आंखों से आंसू बह निकले. मृतका की मां ने कहा कि वह सभी आरोपियों के लिए मौत की सजा चाहती थी, लेकिन अदालत ने सात आरोपियों को बरी कर दिया और केवल दो को दोषी ठहराया। मेरी बेटी के साथ बलात्कार किया गया और उसे कोयले की भट्टी में जला दिया गया। अब हमें इस बात का ज्यादा डर है कि जेल से छूटने के बाद आरोपी बाहर आ चुके है हम अब खेतों में कैसे जाएंगे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

