भीषण गर्मी के कारण बन्दर का बच्चा पेड़ से नीचे गिरकर हो गया बेहोश तभी देवदूत बनकर पहुँचे सिपाही ने बन्दर की बचाई जान , जानिए कैसे....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बुलन्दशहर: उत्तर प्रदेश में मौसम बेहद गर्म है, इसका असर न सिर्फ इंसानों पर बल्कि जानवरों पर भी पड़ता है। हाल ही में बुलंदशहर से एक घटना सामने आई है| यहां एक बंदर का बच्चा गर्मी के कारण बेहोश हो गया। 


यह भी पढ़े - CG : नहा रही महिला का अश्लील वीडियो बनाया और वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाने की धमकी देकर कई महीनों तक किया रेप....

लेकिन यूपी पुलिस का एक जवान देवदूत बनकर बच्चे के पास आया और उसकी जान बचा ली. इस घटना के कुछ हिस्से का वीडियो भी जारी किया गया. इसके बाद हर तरफ यूपी पुलिस के इस जवान की तारीफ हो रही है.

पुलिस जवान विकास तोमर ने चिलचिलाती गर्मी में एक बंदर के बच्चे की जान बचाकर मानवता की मिसाल कायम की|बुलंदशहर के छतरी पुलिस स्टेशन में जवान तैनात है| दरअसल छतारी थाना परिसर में एक बंदर गर्मी के कारण बेहोश हो गया था|

यह भी पढ़े - पार्किंग ठेकेदार हत्याकांड के तीन आरोपियों का जुलूस निकालकर कोर्ट में पेश किया गया , फरार पूर्व पार्षद अजय दुबे व भतीजे को कोंडागांव से पकड़ा...

 पुलिस जवान विकास तोमर ने बंदर को हार्ट पम्पिंग कर उसे पानी पिलाया और उसपर पानी डाला उनके इस सावधानी से बन्दर के बच्चे की जान बच गयी और वह होश में आ गया। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई.

दरअसल, बंदर का बच्चा एक पेड़ पर बैठा था, तभी गर्मी के कारण जमीन पर गिरकर वह अचानक बेहोश हो गया। सिपाही विकास तोमर की सूझबूझ से बंदर के बच्चे की जान बच गई। विकास तोमर कहते हैं, ''यह हमारे लिए एक इंसानियत की बात है।

यह भी पढ़े - बेबी केयर मे लगी आग 6 नवजात की हुई मौत , धुआं भर जाने से वहां अस्पताल में भर्ती ग्यारह बच्चों की हालत गंभीर जिनमे 6 की मौत,5 को रेस्क्यू किया गया.....

 भीषण गर्मी से न केवल आम लोग बल्कि पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। मैं सभी लोगों से जानवरों और पक्षियों के लिए पानी और अनाज उपलब्ध कराने के लिए भी कहता हूं। इस गर्मी में पानी बहुत जरूरी है. घर के बाहर या किसी पेड़ के नीचे पशु-पक्षियों के लिए पानी जरुर रखें।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo