भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कवर्धा, एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले महिला का नहाते हुए अश्लील वीडियो बनाया और वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाने की धमकी देकर कई महीनों तक उसके साथ बलात्कार किया। महिला समाज में बदनामी के डर से कुछ नहीं बोली सब सहती रही|
आखिरकार रोज रोज की उसकी गन्दी हरकतों से महिला ने तंग आकर मामले की शिकायत पिपरिया थाने में की।मामला पिपरिया थाना क्षेत्र के रबेली गांव का है|
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी| शिकायत दर्ज करने के 24 घंटे के अंदर रबेली गांव के आरोपी किशोर चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|

