दुर्ग : मंत्री यादव हत्याकांड में दुर्ग पुलिस ने वारदात स्थल पर कराया रिक्रिएशन इसी बीच मृतक के परिवार वाले पहुंचकर करने लगे हंगामा , आरोपियों को लेकर वापस लौटी पुलिस....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में श्रीराम (उर्फ मंत्री यादव) की हत्या मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है| घटना की जांच के लिए दुर्ग कोतवाली पुलिस आरोपी अजय और चंदू दुबे को वारदात की जगह पर ले गयी|

यह भी पढ़े - बहन के लव मैरिज से नाराज दोनों भाइयो ने जीजा को उतारा मौत के घाट, हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया , दोनों आरोपी गिरफ्तार....

जब आरोपी वारदात के बारे में बता रहे थे तो मंत्री यादव का बेटा और उसके परिजन आ गये. वे आरोपी को गाली गलौज देने लगे बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को वापस थाने ले आई।

मंत्री यादव हत्याकांड में पुलिस और दुर्ग कोतवाली क्राइम ब्रांच ने शुरुआत में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मामले के मुख्य आरोपी चाचा अजय दुबे और उसका भतीजा चंदू दुबे फरार हो गये थे| पुलिस ने जाल बिछाकर उन्हें शनिवार को कोंडागांव से गिरफ्तार कर लिया|

यह भी पढ़े - दुर्ग : पत्नी ने गैस सिलेंडर न भरने पर अपने पति को टोका , पति ने गुस्से में आकर हंसिये से पत्नी पर कर दिया हमला , महिला की हालत गंभीर , आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को दुर्ग कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। मामले के संबंध में दोनों आरोपियों से कोतवाली थाने में विस्तार से पूछताछ की गई. दोनों आरोपियों से पूछा गया कि उन्होंने 21 मई को गंजपारा में पार्क ठेकेदार मंत्री यादव की हत्या को कैसे अंजाम दिया था.

पूछताछ के बाद पुलिस अजय और चंदू दुबे को गंजपारा स्थित उस स्थान पर ले गई, जहां रविवार को उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। वहां आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कैसे घटना को अंजाम दिया|

यह भी पढ़े - CG : मानसिक रोगी पिता ने 4 साल के बेटे की दे दी बलि , मासुम की गला काटकर की हत्या , वारदात को अंजाम देने से पहले दी मुर्गे की बलि....

आरोपियों ने पुलिस को घटना के बारे में बताया तो मंत्री यादव के बेटे और परिजन आ गये. वह पुलिस के सामने ही अजय दुबे और चंदा दुबे के साथ गाली-गलौज करने लगा. कोतवाली पुलिस ने उन्हें रोका और समझाइश दी, लेकिन फिर भी वे नहीं माने। मामला बढ़ता देख पुलिस आरोपी को वापस थाने ले गई।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo