राजधानी में कचरा वाहन की हाइड्रोलिक में कूड़ा उठवा रहे युवक का सिर बुरी तरह कुचला , सफाईकर्मी की हो गयी मौत....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : राजधानी रायपुर में कचरा वाहन की हाइड्रोलिक्स से एक युवक का सिर बुरी तरह कुचल गया. बताया जाता है कि युवक निगम में सफाईकर्मी है। हादसे के वक्त यह शख्स और ड्राइवर कूड़ा इकट्ठा कर रहे थे| इसी दौरान ड्राइवर ने हाइड्रोलिक लीवर ब्रेक दबाया रखा, जिससे वह उसी में फंस गया। 


यह भी पढ़े CG : शादी की पहली रात चकमा देकर भाग गयी लुटेरी दुल्हन , 2 लाख रूपये देकर लड़के वालो ने की थी शादी , जानिए क्या है मामला....

हालांकि, पुलिस ने अभी तक ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है। पूरा मामला सिविल लाइन थाने के तरूण नगर इलाके का है| पुलिस के मुताबिक, सफाईकर्मी मिथिलेश निशाद और ड्राइवर गुरुवार दोपहर कचरा इकट्ठा करने के लिए निगम के कचरा वाहन को लेकर निकले। कचरा वाहन में सफाईकर्मी घरों से कचरा इकट्ठा करने में व्यस्त था|

यह भी पढ़े हत्या कर, शव की चमड़ी निकली फिर शव को छोटे छोटे टुकड़ो में काटकर पैकेट में भरकर अलग अलग जगह फेंक दिया , बिजनेस पार्टनर और दोस्त ने अपने ही सांसद दोस्त से ऐसा बदला लिया की सुनकर रुंह कांप जाएगी...

चूंकि ड्राइवर वाहन में था इसलिए वाहन का पिछला हिस्सा ऊपर उठ हुआ था और इसी दौरान ड्राइवर ने हाइड्रोलिक लीवर दबा दिया और कूड़े से भरा डंप नीचे आ गया। इससे मिथिलेश फंस गया और उसका सिर बुरी तरह कुचल गया। मिथिलेश की आवाज सुनकर ड्राइवर समेत आसपास के लोग वाहन के पास पहुंचे। 

बेहोशी की हालत में लोग उसे उठाकर मेकाहारा अस्पताल ले गये, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. इस मामले में सिटी लाइन पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. हालाँकि, ड्राइवर ने कहा कि उसे एहसास नहीं हुआ कि मिथलेश हाइड्रोलिक के नीचे है| फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है| अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo