कोर्ट रूम में जज के फैसले से नाराज शख्स ने जज पर जूतों की माला फेंक दी , घर से लेकर आया था जूतों की माला , आक्रोशित वकीलों ने जमकर धुना....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : इंदौर ,मंगलवार को मध्य प्रदेश की एक अदालत में हडकंप मच गया जब एक आदमी ने अदालत में मौजूद न्यायाधीश पर जूते की माला फेंक दी| दरअसल, इंदौर की एक सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान शख्स ने जज पर जूते की माला फेंक दी। 


यह भी पढ़े भिलाई में ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने की खुदखुशी , भिलाई नगर और पावरहाउस स्टेशन के बीच की घटना जहाँ ट्रेन के सामने कूदी महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गयी , मृतका की शिनाख्त नहीं....

इसके बाद कोर्ट रूम में मौजूद वकीलों ने आरोपी और उसके बेटे की कोर्ट रूम में पिटाई कर दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोर्ट रूम के बाहर खड़े वकीलों ने आरोपी को कोर्ट से बाहर नहीं जाने दिया और पुलिस बमुश्किल आरोपी को कोर्ट रूम से ले गई और सीधे पुलिस स्टेशन ले गये|

यह भी पढ़े - नरसंहार : एक ही परिवार के 8 लोगो की हत्या करने के बाद युवक ने फांसी लगाकर की खुदखुशी , मानसिक रूप से अस्थिर युवक की 21 मई को हुई थी शादी , पत्नी को सबसे पहले मारा , हत्या का कारण अज्ञात...

मामला इंदौर जिला अदालत में है। जहां न्यायाधीश अदालत में भूमि मामलों को निपटा रहे थे। वहां सईद बनाम सलीम के मुक़दमे की सुनवाई हो रही थी| अचानक मोहम्मद सईद ने जज के फैसले का विरोध किया और पहले से तैयार की गई जूतों की माला जज पर फेंक दी. अदालत कक्ष में न्यायाधीश के सहायक तुरंत सईद और उसके बेटे को ले गए। वकीलो ने दोनो बाप बेटे को जमकर पीटा।

यह भी पढ़े -भिलाई में पुरानी रंजिश को लेकर युवक ने अपने दो दोस्तों को भेजकर करवाया जानलेवा हमला , पुलिस ने आरोपियों का कान पकड़वाकर निकाला जुलुस....

घटना की सूचना तुरंत स्थानीय एमजी रोड पुलिस स्टेशन को दी गई। बाद में स्थानीय एसीपी और संबंधित पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपियों को निकालने की कोशिश की. वकीलों ने कोर्ट को घेर लिया और आरोपियों उन्हें सौंपने की मांग की. करीब 30 मिनट बाद पुलिस की मदद से आरोपी को हॉल से बाहर निकाला गया और एमजी थाने ले जाया गया|

यह भी पढ़े - CG : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू को रायपुर लाने की तैयारी , पुलिस द्वारा कोर्ट में लगायी जाएगी अर्जी....

इंदौर जिला अदालत में यह पहला मामला है। जब आरोपी द्वारा जूतों की माला जज की ओर फेंकी गई. इस पूरे मामले ने अदालत में सवालिया निशान और सुरक्षा जांच दोनों खड़े कर दिए हैं. न्याय व्यवस्था पर भी सवालिया निशान हैं लेकिन आरोपी और उसके बेटे की गिरफ्तारी के बाद इस समय यह मुद्दा चर्चा का विषय है|

यह भी पढ़ेभिलाई में 16 साल के नाबालिग लड़के को एक कमरे में बंधक बनाकर गांजा तस्करों ने मुखबिरी के शक में की पिटाई , विडियो वायरल होने के बाद हुआ मामले का खुलासा...