लव मैरिज में रोड़ा बन रहे पिता और भाई को रास्ते से हटाने बेटे ने गर्लफ्रेंड के साथ रची हत्या की खौफनाक साजिश , बॉयफ्रेंड के घर नर्स बनकर पहुंची युवती और...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : हरियाणा के सोनीपत पुरकेश राठी गांव में टीकाकरण के बाद एक बुजुर्ग की मौत हो गई. इस मामले में सोनीपत पुलिस ने अहम खुलासा किया है. सोनीपत पुलिस ने कहा कि बुजुर्ग की हत्या एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी. बताया जा रहा है कि मृतक के बेटे ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया| 


यह भी पढ़ेभिलाई : सेल्फी के चक्कर में जान से हाथ धो बैठा मजदूर , 15 फीट की ऊंचाई पर काम करते हुए सेल्फी लेकर वीडियो बना रहा था मजदूर पैर फिसलकर नीचे गिरा और हो गयी मौत...

दोनों आरोपियों की पहचान नवीन और सुषमा के रूप में हुई है। ये दोनों सोनीपत के एक निजी अस्पताल में काम करते हैं। नवीन एक वार्ड बॉय के रूप में काम करता है और सुषमा एक नर्स के रूप में काम करती है। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और दोनों अलग अलग जाति के है और आपस में विवाह करना चाहते थे। नवीन को संदेह था कि उसके पिता और भाई इसके खिलाफ हो जायेंगे| इसलिए नवीन ने सुषमा के साथ मिलकर उसके पिता और भाई को मारने की साजिश रची ताकि वे शादी कर सकें।

यह भी पढ़े - भिलाई क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा , बाइक से बहन के घर से वापस लौट रहे पति पत्नी और बेटे को वाहन ने मारी टक्कर , माँ -बेटे की मौत , पति घायल...

उन्हें रास्ते से हटाने के लिए नवीन ने अपनी प्रेमिका सुषमा के साथ मिलकर साजिश रची। नवीन ने अस्पताल से घातक इंजेक्शन चुरा लिया और उसे सुषमा के घर भेज दिया। योजना के अनुसार सुषमा नवीन के घर गयी। वहां उनकी मुलाकात नवीन दलवीर के पिता और भाई परमिंदर से हुई. सुषमा ने उन्हें बताया कि सरकार ने कैंसर जैसी बीमारी की रोकथाम के लिए अभियान शुरू किया है| इसलिये लोगों को इंजेक्शन लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़े - भिलाई ब्रेकिंग : कांग्रेस नेता के हत्यारे भिलाई से गिरफ्तार , नारायणपुर में गोली मारकर की थी हत्या...

जिसके बाद सुषमा ने नवीन के पिता दलवीर को इंजेक्शन लगाया, लेकिन नवीन के बड़े भाई ने इंजेक्शन लेने से इनकार कर दिया| इंजेक्शन के बाद दलवीर के पिता नवीन की तबीयत बिगड़ने लगी। जिन्हें इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनकी मृत्यु हो गई. बाद में पुलिस ने नवीन के भाई के  शिकायत पर केस पंजीबद्ध किया| पुलिस ने जांच की तो पता चला कि हत्या के पीछे नवीन और सुषमा का हाथ है.

यह भी पढ़े सनकी पड़ोसी की करतूत ,आपसी विवाद में 3 महीने की बच्ची को मारी गोली , इसके पहले 2 दफा परिवार पर चल चुकी है गोली....

गन्नौर पुलिस स्टेशन के अधीक्षक सितेंद्र कुमार ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि गांव में कुछ टीकाकरण किया गया था। इसके बाद दलबीर की तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उनके बड़े बेटे परमिंदर ने मामला दर्ज करवाया था। मामले की जांच के दौरान पता चला कि नवीन सुषमा नाम की लड़की से प्यार करता है। दोनों ने साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया। नवीन ने यह अपराध यह सोचकर किया कि उसके भाई और पिता अंतरजातीय विवाह होने नहीं देंगे |

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo