भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भीलवाड़ा शाहपुरा जिले के कोटली भट्टीकांड को शायद ही लोग भूले होंगे| इस घटना ने न सिर्फ मानवता को शर्मसार किया बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. नाबालिग नहीं पता था कि उसकी कृषि भूमि पर कोयले का व्यवसाय चला रहे उसके परिचित आरोपी, जो उसके अपने थे| उसकी मृत्यु का कारण बनेगे |
यह भी पढ़े - बड़ी खबर : छग में हुआ भीषण सड़क हादसा, 15 लोगो की मौत ,7 घायल , हादसे के वक़्त गाड़ी में 25 लोग सवार थे...
इस जघन्य कोटली हत्याकांड ने न केवल देशभर में राजस्थान के को कलंकित किया है, बल्कि मानवता पर से विश्वास भी उठ गया है। इस घटना को केवल नौ महीने ही बीते हैं, लेकिन अदालत में सरकार की त्वरित प्रतिक्रिया के कारण मुख्य आरोपी दोनों भाई को आज मौत की सजा सुनाई गई। कोर्ट के इस फैसले से नाबालिग के परिवार को शांति मिलेगी|
यह भी पढ़े -1 शख्स ने 8 बार किया वोट , इंटरनेट पर वायरल हुआ विडियो , युवक हुआ गिरफ्तार , चुनाव आयोग ने पूरी मतदान दल के सदस्यों को किया सस्पेंड....
2 अगस्त, 2023 को कोटली शाहपुरा में एक नाबालिग लड़की के साथ हुए जघन्य अपराध के लिए अदालत ने आरोपी को मौत की सजा सुनाई है। अपराधियों ने बकरियां चराने के लिए खेत में गई एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया और उसे कोयले की भट्टी में जला दिया। इस मामले में भीलवाड़ा की POCSO कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी करार दिया और सात पुरुष और महिला आरोपियों को बरी कर दिया|
हालाँकि, इस फैसले की घोषणा के बाद, विशेष अभियोजक ने कहा कि वह इन सात लोगों को बरी करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे, इस मामले में राज्य सरकार द्वारा नियुक्त विशेष लोक अभियोजक महाबीर किसनावत ने कहा मामले में नौ पुरुष और महिला आरोपियों की सुनवाई POCSO अदालत में हुई और 43 गवाहों ने बयान दिए। अभियोजकों ने मामले में 222 दस्तावेज़ दायर किए थे|
बता दे की शाहपुरा गिरड़िया पंचायत में एक नाबालिग लड़की रोजाना की तरह बकरी चराने के लिए घर से निकली. शाम को जब वह अपने घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की और ग्रामीणों से पूछताछ की. परिजन और ग्रामीण नाबालिग लड़की की तलाश में निकल पड़े. उन्होंने पुलिस से भी संपर्क किया, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई. सुबह होने पर ग्रामीणों ने फिर से बच्ची की तलाश शुरू की|
लड़की का हाथ और चांदी का कंगन गिरडिया पंचायत क्षेत्र में कोयला भट्टी में पाया गया। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने पहले मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसे कोयले की भट्टी में जला दिया था|आरोपी ने पहले भी नाबालिग के शरीर के टुकड़े किए थे. इस हत्याकांड में किसी और ने नहीं बल्कि मासूम के परिचितों ने ही एक नाबालिग के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं थी|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/F8FBqqhJOCZA06Lhw8fLdo

