दुर्ग : नगर निगम द्वारा निर्मित परिसर और दुकानों , परिसर का किया निरीक्षण , सड़क किनारे फ़ास्ट फ़ूड के लिए बनाया जायेगा वेडिंग जोन.....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी दुर्ग नगर निगम द्वारा निर्मित परिसर और दुकानों का परिसर का निरीक्षण करने निगम के अधिकारियो के साथ पहुंची|


यह भी पढ़े कोर्ट रूम में जज के फैसले से नाराज शख्स ने जज पर जूतों की माला फेंक दी , घर से लेकर आया था जूतों की माला , आक्रोशित वकीलों ने जमकर धुना....

इस दौरान कलेक्टर ने कमिश्नर लोकेश चंद्राकर से दुकानों के उपयोग और आरक्षण के साथ-साथ दुकानों की बिक्री और भूमि आवंटन के मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों के साथ गंज मंडी परिसर, नल घर परिसर, साइंस कॉलेज के फिल्टरेशन प्लांट के पास चौपाटी और राजेंद्र पार्क के पास नवनिर्मित फ़ास्ट फ़ूड क्षेत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

कलेक्टर ने निगम आयुक्त को निर्देश दिये कि नल घर एवं गंज मण्डी परिसर के सौन्दर्यीकरण हेतु कार्ययोजना बनायें ताकि दुकानों की सुन्दरता के अनुपात में दुकानों की बिक्री की जा सके। निगम की बैठक में आरक्षण को शिथिल करने प्रस्ताव भी पेश करने को कहा गया है.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूमि आवंटन प्रक्रिया पर चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा| 

कलेक्टर ने कहा कि सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाये तथा दुकानों के पास गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाये तथा जुर्माना लगाया जाये। व्यवसाय के लिए पार्किंग भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि पर्याप्त पार्किंग स्थानों की कमी से परिवहन प्रणाली में व्यवधान होता है और यातायात दबाव में वृद्धि होती है। उपयुक्त और पर्याप्त पार्किंग स्थानों पर भी ध्यान दें।

यह भी पढ़े भिलाई में ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने की खुदखुशी , भिलाई नगर और पावरहाउस स्टेशन के बीच की घटना जहाँ ट्रेन के सामने कूदी महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गयी , मृतका की शिनाख्त नहीं....

गौरतलब है कि विक्रय क्षेत्र में खाद्य दुकानें खुलेंगी, जहां व्यावसायिक रुझान को ध्यान में रखते हुए चाट, डोसा, कुल्फी और गुपचुप के अलावा विक्रय क्षेत्र में सड़क किनारे फास्ट फूड, चाट, पेय पदार्थ और कुल्फी की दुकानें भी खोलने का प्रस्ताव है। .