CG ब्रेकिंग : 10-12 वी के टॉपर्स बच्चो को दो-दो लाख रूपये देगी सरकार, श्रमिक परिवार के बच्चों को आगे की पढ़ाई में मिलेगी मदद....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर, हाल ही में माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित हुए है| इस सत्र में परिणामों में उल्लेखनीय सुधार हुआ, छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया और शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों की सूची में शीर्ष पर रहीं। 


10वीं कक्षा में जशपुर की सिमरन शीबा ने 99.50% के साथ राज्य में टॉप किया, जबकि 12वीं कक्षा में महासमुंद की महक अग्रवाल ने 97.40% के साथ राज्य में टॉप किया। इसका परिणाम यह हुआ कि दोनों सूचियों में अधिक लड़कियों के नाम शामिल हो गए।

सूची में 10 ऐसे छात्र भी शामिल हैं जिनके माता-पिता श्रमिक थे। ऐसे में अब इन छात्रों को राज्य सरकार द्वारा सम्मान किया जाएगा| श्रम एवं उद्योग राज्य मंत्री लखनलाल देवांगन ने इन सभी शीर्ष टॉपर्स से फोन पर बात की और उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

यह भी पढ़े रायपुर में कारोबारी ने की आत्महत्या , मृतक ने महादेव सट्टा के कर्जदार को 10 लाख दिए थे उधार , पैसे मांगने पर जान से मारने की दी जा रही थी धमकी तंग आकर उठाया खौफनाक कदम....

उन्होंने कहा कि उनका विभाग प्रोत्साहन के तौर पर शीर्ष 10 छात्रो को 2 लाख रुपये का चेक जारी करेगा। आचार संहिता हटने के बाद यह चेक उन्हें जारी किया जाएगा | उन्होंने यह भी कहा कि इस राशि में से 1 लाख रुपये का उपयोग आगे की पढ़ाई के लिए किया जाएगा और शेष 1 लाख रुपये दो-पहिया वाहन के लिए दिया जाएगा |

यह भी पढ़े -दुर्ग में हुआ मर्डर , शादी समारोह में गए ने 5 नाबालिगो ने लड़की के विवाद में मिलकर युवक की गला रेतकर की हत्या , सभी गिरफ्तार....