CG : आयतु के साथ शादी करने ले जाओगे तो मैं अपना जान दे दूंगी...युवक जबरदस्ती करना चाहता था लड़की से शादी , विरोध करने पर घर से उठवा लिया और कमरे में कर दिया बंद...दबाव बनाने लगा , युवती ने कर ली आत्महत्या....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जगदलपुर में एक युवक युवती से जबरदस्ती शादी करना चाहता था| दबाव बनाने उसका अपहरण कर लिया गया जिसके बाद युवती ने आत्महत्या कर ली| मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|


यह भी पढ़े भिलाई में ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने की खुदखुशी , भिलाई नगर और पावरहाउस स्टेशन के बीच की घटना जहाँ ट्रेन के सामने कूदी महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गयी , मृतका की शिनाख्त नहीं....

जानकारी के मुताबिक 25 अप्रैल को मारिकुदर निवासी पैकू राम बेंजाम ने मारडोमम थाने में शिकायत की थी कि कुछ लोग उसके घर आये और बोले कि तुम्हारी बेटी को लेने आये है| जैसे ही उन्हें खबर मिली कि लड़की अपने चाचाके घर पारा स्कूल (पटेल पारा) में है| वे सभी उसी टाइम 11 बजे सुदरू बेंजाम के घर पहुंचे।

यह भी पढ़े - भिलाई में 16 साल के नाबालिग लड़के को एक कमरे में बंधक बनाकर गांजा तस्करों ने मुखबिरी के शक में की पिटाई , विडियो वायरल होने के बाद हुआ मामले का खुलासा...

घर के बरामदे पर सो रही बेटी को उठाया जो और उसे अपने साथ ले गया। इस दौरान उनकी बेटी ने विरोध किया और कहा कि अगर मेरी आयतु से शादी करवाओगे तो मैं अपनी जान दे दूंगी | लेकिन आरोपी उसकी बेटी को जबरदस्ती अपने साथ ले गया। इसके बाद लड़की ने मौके का फायदा उठाया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली|

यह भी पढ़े -भिलाई में पुरानी रंजिश को लेकर युवक ने अपने दो दोस्तों को भेजकर करवाया जानलेवा हमला , पुलिस ने आरोपियों का कान पकड़वाकर निकाला जुलुस....

पुलिस ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर, उसकी इच्छा के विरुद्ध शादी करने के लिए मजबूर किया गया और एक कमरे में बंद करके आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस ने मामले में बाली मंडावी, आयतु मंडावी, जाबू मंडावी , बिजुल मंडावी, बिजुल कश्यप ,चैतो उर्फ ​​माता मंडावी और मनकू मंडावी को गिरफ्तार किया है|