ब्रेकिंग : दुर्ग में हुआ हादसा , CSIT कॉलेज हॉस्टल के सामने दो मोटर सायकिल की आपस में जोरदार भिडंत , एक की मौत , 2 घायल....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग के पुलगांव थाना इलाके में सीएसआईटी कॉलेज हॉस्टल के पास दो मोटरसाइकिलों की आपस में जोरदार भिडंत हो गई| इस गंभीर दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। 


यह भी पढ़े - बॉयफ्रेंड का खर्च पूरा करने घर पर चोरी करने लगी पोती , दादी बन रही थी रोड़ा तो प्रेमी के दोस्त को प्राईवेट विडियो लीक करने की धमकी देकर करवाया क़त्ल..........

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलगाँव पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया| शव को पीएम के लिए भेजा गया

पुलिस के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 10 बजे के आस पास घटित हुई है| अछोटी निवासी कुणाल नामक युवक सुमित जंक्शन पुलगांव में कार्यरत है और अपनी पल्सर सीजी 07 सीक्यू 2134 बाइक से काम के लिए निकला हुआ था|

यह भी पढ़े स्कूल से कपड़े गंदे कर लौटा 8 साल का बच्चा , माँ को आया गुस्सा फिर माँ ने बच्चे की गला दबाकर कर दी हत्या , महिला को अपने किये पर कोई पछतावा नहीं...

 इसी दौरान कोलिहापुरी निवासी सुमेर सिंह, प्रीतम नामक युवक एक मोटरसाइकिल पर  दुर्ग से ऑयल लेकर घर लौट रहे थे| इसी दौरान मोड़ पर दोनों मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में सुमेर सिंह की मौत हो गई और उसके साथ बैठा प्रीतम भी घायल हो गया। 

घटना में पल्सर चालक कुणाल भी गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों को दुर्ग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुचना प्राप्त होने पर  पुलिस ने जांच शुरू कर दी है|

यह भी पढ़े - दुर्ग में 10 वी की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , अंग्रेजी विषय में सप्लीमेंटरी आने की वजह से दुखी थी छात्रा , घर पर मौका देखकर दे दी अपनी जान...

यह भी पढ़े -भिलाई: इन्तजार ख़त्म , सुपेला रेलवे अंडरब्रिज गुरुवार देर शाम से लोगों के आवागमन के लिए हुआ शुरू....