भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : ग्वालियर मप्र, में दोस्तों के मजाक उड़ाए जाने से परेशान होकर एक 14 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में एक नया मोड़ तब आया जब मृतक छात्रा के मोबाइल फोन में कुछ मैसेज मिले। पुलिस अब इस सुसाइड मामले में कुछ और लोगों से संदेह के आधार पर पूछताछ कर रही है।
यह घटना ग्वालियर शहर के भिंड रोड स्थित सुमेर गैलेक्सी अपार्टमेंट की है, जहाँ 21 जून को आठवीं मंजिल से कूदकर छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मृतक छात्रा वर्षा के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें उसने अपनी दोस्त मुस्कान को आखिरी मैसेज भेजा था|
जिसमें लिखा था 'गुड बाय आई एम वर्षा...'। इस घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई हैं।मृतक छात्रा के मोबाइल में कुछ अन्य मैसेज भी मिले, जिसमें उसने अपनी फ्रेंड सर्किल में कुछ अजीबो-गरीब मैसेज भेजे थे।
इन मैसेज में वर्षा ने लिखा था, "मैं डिप्रेशन में थी, तुम लोगों ने मेरा दर्द नहीं समझा, मुझे दर्द होता था और तुम लोग हंसते थे।" एक अन्य मैसेज में वर्षा ने लिखा, "मरने के बाद मैं तुम्हें भूत बनकर तंग करूंगी, तुम्हें नहीं छोड़ूंगी।" इन मैसेज के आधार पर अब पुलिस उसकी सहेलियों से पूछताछ कर रही है।
फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। मोबाइल में मिले मैसेज की जांच की जा रही है, साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि वर्षा किस वजह से डिप्रेशन में थी और वह सुमेर गैलेक्सी अपार्टमेंट में किसके बुलाने पर पहुंची थी।
घटना से पहले मोबाइल पर सबसे ज्यादा किससे बात हुई थी, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस ने वर्षा की सहेलियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।इस तरह की घटना यह बताने का प्रयास कर रही है कि मानसिक स्वास्थ्य को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके और वर्षा को न्याय मिल सके।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

