सेल्फी के शौक ने ले ली महिला की जान , बेटे को लेकर ट्रेन के साथ सेल्फी ले रही थी महिला और चली गयी जान , विडियो देखे....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : आज लगभग हर किसी के पास स्मार्टफोन है और फोटोग्राफी ज्यादातर लोगों का शौक है। लोग अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो पोस्ट करके लाइक पाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल नेटवर्क पर सामने आया है, जहां एक लड़की ने सेल्फी लेने की चाह में अपनी जान गँवा दी। 

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरल वीडियो मेक्सिको से आया है और इसमें एक लड़की दिखाई दे रही है जिसकी तस्वीरें लेते समय ट्रेन के बहुत करीब आने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद अब हर कोई अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लोगों को आगाह कर रहा है|

विडियो देखे - 


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना पिछले सोमवार की है जब मेक्सिको में एक ट्रेन का वीडियो बनाने के लिए कई लोग पटरियों के बेहद करीब आ गए. स्थानीय मीडिया के अनुसार, कुछ लोग हिडाल्गो के पास पुराने भाप इंजन की तस्वीरें लेने के लिए रेल पटरियों के पास एकत्र हुए और फिर ट्रेन के आते ही अपने सेलफोन पर वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़े क्या आपने कभी देखी है ऐसी पढ़ाई , विडियो देखने के बाद आप भी कहेंगे नहीं , विडियो दखे...

यह भी पढ़े - BIG ब्रेकिंग : बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर CISF की महिला जवान ने मारा थप्पड़ , जानिए क्यों...

 महिला पटरियों के बिल्कुल करीब आ गई और आगे जा रही 'एम्प्रेस' नाम की ट्रेन के साथ सेल्फी लेने लगी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की नारंगी रंग का टॉप पहने हुए एक बच्चे के पास खड़ी है और फोटो लेने की तैयारी कर रही है. जैसे ही ट्रेन करीब आती है, लड़की दूसरी दिशा में देखती है और ट्रेन के साथ सेल्फी लेने के लिए पटरियों के करीब चली जाती है।

यह भी पढ़े - ब्रेकिंग न्यूज़ : भिलाई में महिला की चाकू मारकर हत्या , मायके में रह रही पत्नी को नशे के आदी पति ने घर ले जाना चाहा , मना करने पर उतारा मौत के घाट , आरोपी फरार...

जैसे ही ट्रेन करीब आती है, उसके इंजन का कोना लड़की के सिर के पीछे से टकराता है, जिससे लड़की तुरंत जमीन पर गिर जाती है। एक आदमी तुरंत महिला के पास आता है और उसे ट्रैक से दूर खींच लेता है। मैक्सिकन  आउटलेट्स के मुताबिक महिला की उम्र 20 साल थी और वह अपने बेटे और पास के स्कूल के बच्चों के साथ ट्रेन के साथ तस्वीरें लेने आई थी। 

यह भी पढ़े - CG: नाबालिग के साथ 6 लोगो ने किया गैंगरेप, शादी समारोह में शामिल होने गयी दो नाबालिग को जंगल ले गए आरोपी उनमे से एक लड़की ने भागकर बचाई अपनी आबरू., आरोपी गिरफ्तार.....

बताया जाता है कि ट्रेन की टक्कर से महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. एम्प्रेस 1930 में निर्मित एक भाप इंजन है। कैनेडियन पैसिफिक कैनसस सिटी (सीपीकेसी) ने एक बयान में कहा कि उसे इस घटना पर खेद है और वह गहन जांच के लिए पुलिस के साथ सहयोग कर रहा है। कंपनी ने यह भी कहा कि गुजरती ट्रेन को देखने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति को पटरियों से कम से कम 10 मीटर दूर रहना चाहिए।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj