भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : एक पुरानी कहावत तो सुनी ही होगी कि पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नबाब, खेलोगे कूदोगे होंगे खराब...जो की आज यूपी में एक युवक के साथ सही साबित हुई है| जहाँ एक लड़के की शादी के अरमान में पानी फिर गया |दरअसल, लड़के की शादी पक्की हो गई |
बारात आ भी गयी और इसी बीच उसे शादी के तोहफे के तौर पर पैसे मिले. सब कुछ ठीक था, लेकिन जब लड़की ने लड़के से पैसे गिनने को कहा तो लड़का पैसे नहीं गिन सका। लड़की ने तुरंत शादी से इनकार कर दिया और बारात बिना दुल्हन के घर लौट गई। जैसे ही इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो मामला गरमा गया|
यह घटना औरैया जिले के बिदुना इलाके के रामपुर गांव में हुई. यहां पिता ने अपनी बेटी की शादी इटावा के भरथना के पास तय की थी| 9 जून को बारात आने वाली थी। सभी रिश्तेदार घर पर ही बरात आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही बारात पहुंची, सभी लोग बारातियों का अभिनंदन करने लगे।
बाद में जयमाला के दौरान दूल्हा 20-20 रुपये के नोट गिन नहीं पाया और दुल्हन को उस पर अनपढ़ होने का शक हुआ. जब दुल्हन को इस बारे में पता चला तो उसने शादी तोड़ दी। दुल्हन ने उससे पैसे गिनवाए, लेकिन दूल्हा पैसे नहीं गिन सका। इसके बाद लड़की ने तुरंत शादी से इनकार कर दिया.
वहीं लड़की के इस फैसले की उसके परिवार और रिश्तेदारों ने खूब तारीफ की और ये फैसला सही था. कुछ लोगों ने लड़की और लड़के के बीच बैठकर फैसला करवाया और दोनों पक्षों के बीच सहमति होने के बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।
इस घटना के बारे में बात करते हुए लड़की के भाई ने कहा कि जब लड़के को पैसे गिनने के लिए दिए गए तो वह 100 रुपये नहीं गिन सका| वह यह भी नहीं पहचान पाया की 20 रुपये का नोट कौन सा है. तो वह ऐसे लड़के से बहन की शादी कैसे हो सकती है?
लड़की की मां ने भी इस फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि अगर लड़के की हालत ऐसी है तो शादी के बाद लड़की का क्या होगा। उनका जीवन नष्ट होने से बच गया|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj