भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के निकट स्थित मंदिर हसौद में आज सुबह 6 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जिंदल मोड़ के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो मेडिकल स्टूडेंट्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की जानकारी
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। मृतकों की पहचान पुलिस ने कर ली है। हादसे में मृत दोनों मेडिकल स्टूडेंट्स रिम्स अस्पताल में पढ़ाई कर रहे थे। इनकी पहचान गुजरात निवासी डॉक्टर इस्मित पटेल और कोटा, राजस्थान निवासी डॉक्टर ऋषभ प्रसाद के रूप में हुई है। इस्मित पटेल रिम्स में MD की पढ़ाई कर रहे थे जबकि ऋषभ प्रसाद MBBS फायनल ईयर के छात्र थे।
यह भी पढ़े-भिलाई में गैंगवार के बीच चली गोलियां, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल , ईलाज जारी...
घायलों की स्थिति
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए मेडिकल स्टूडेंट्स में रिम्स के MD के छात्र डॉक्टर शशांक और MBBS के छात्र जियांशु शामिल हैं। दूसरी गाड़ी में सवार पेड्रियोटिक के छात्र डॉक्टर शशांक शक्ति, डॉक्टर पल्लव राय, और डॉक्टर पवन कुमार राठी सवार थे। दोनों ऐनेस्थिसिया की पढ़ाई कर रहे थे। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई
मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना की जानकारी पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को दे दी है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।
इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों को भारी क्षति का सामना करना पड़ रहा है, वहीं घायलों के परिजन उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। मेडिकल समुदाय में भी इस हादसे को लेकर गहरा दुख व्याप्त है। इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

