भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : लखनऊ से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने अमानवीयता की हदे पर कर दी और इसे सुनकर किसी का भी खून खौल जायेगा |फर्क करना मुश्किल है इन्हें किस श्रेणी में रखा जाये इंसान या जानवर के बात दे इसी साल जनवरी में कानपुर में हुए मूत्र कांड के बाद अब उत्तरप्रदेश की राजधानी में भी ऐसी ही घटना सामने आई है।
जहाँ सोते हुए एक मजदूर के चेहरे पर पेशाब करने का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। इसके चलते पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में कर्मी की पत्नी ने दुबगा थाने का हवाला देते हुए आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है|
सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ| जिसमे एक दबंग ने सोते हुए मजदूर के चेहरे पर पेशाब करते हुए दिखाया गया है। कथित तौर पर मजदूर दुबग्गा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में रहता था। मजदूरी करने के बाद वह थक गया और सो गया। इसी बीच आरोपी युवक आया और सो रहे मजदूर के चेहरे पर पेशाब करने लगा. किसी ने इसका विडियो बना लिया और सोशल नेटवर्क पर पोस्ट कर दिया।
मामले में डीसीपी वेस्ट दर्गेश सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर संजय को गिरफ्तार किया गया है| वहीँ पीड़ित मजदूर की पत्नी ने दुबग्गा थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है| आरोपी को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
हम आपको बता दें कि इस साल कानपुर मूत्र कांड भी सुर्खियों में रहा था. 8 जनवरी को कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक एमसीए छात्र का अपहरण कर लिया गया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसके मुंह में पेशाब भी किया। पिछले दिनों पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. आरोपी ने उस पर पेशाब के साथ थूक भी चटवाया था|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj

