पति की मौत से आहात पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली , 5 साल के बच्चे के सिर से उठा माता पिता का साया...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कवर्धा छग, में पति ने अज्ञात कारणों से जहर खाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद उसकी पत्नी ने भी फांसी लगा ली. चिल्फी थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हेवारा के बिसाहू सिंह (28) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 

यह भी पढ़े -मटन की दुकान पर राम नाम लिखे हुए बकरे को बेचा जा रहा था , हिंदू संगठनों को जानकारी होने पर किया विरोध , पुलिस ने FIR दर्ज कर दुकान मालिक को किया गिरफ्तार...

घटना की जानकारी होते ही उसकी पत्नी इस बात को सहन नहीं कर पाई और पत्नी बैसाखिन (26) ने भी आत्महत्या करने का फैसला किया और घर में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। हालाँकि पड़ोसियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। 

यह भी पढ़े -नवजात व छोटे बच्चो का यौन शोषण करने के टिप्स देती थी युवती , यूट्यूबर कुंवारी बेगम हुई गिरफ्तार , घर पर तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक वीडियो भी मिले...

जहर खाने वाले बिसाहू को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दंपति का एक पांच साल का बेटा भी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया| 

यह भी पढ़े -दुर्ग : सेप्टिक टैंक में मिली युवक की लाश, देखने से शव के दो या तीन दिन पुराने होने का अनुमान, हत्या या कुछ और PM रिपोर्ट्स से होगा मामले का खुलासा...

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पोस्टमार्टम के बाद चिल्फी थाना पुलिस ने दोनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए। इस घटना के बाद दम्पति के 5 साल के बच्चे के सिर से माता पिता का साया उठ गया|

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7