भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रविवार शाम को जम्मू क्षेत्र के रियासी इलाके में संदिग्ध आतंकी हमले की जानकारी मिली| खबरों के मुताबिक, गोली चलने के बाद तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस गहरी खाई में गिर गई। प्रारंभिक रिपोर्टों का हवाला देते हुए, अधिकारियों ने कहा कि पोनी क्षेत्र में कटरा से शिवकाडी तक तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर हमला किया गया।
सूचना प्राप्त होते ही बचाव कार्य शुरू हो गया है. पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बल की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। बचाव अभियान जारी है. घटनास्थल से एक गोली भी बरामद हुई है. इस मुद्दे को लेकर इलाके को बंद भी कर दिया गया था|
मिडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक, शिवकोड़ी में एक धार्मिक स्थल से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया| आतंकियों की फायरिंग के बाद ही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई| 10 यात्रियों के मारे जाने की खबर है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है|
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने स्थिति का जायजा लिया और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा भी राहत कार्य में सहायता की जा रही है।
यह भी पढ़े-HDFC होम और कार लोन (LOAN) ग्राहकों के लिए HDFC ने घोषित किया EMI में बड़ा बदलाव: जानिए क्या है खास
आतंकी हमले के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हमलावरों की तलाश जारी है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति बच न सके।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे|

