BIG ब्रेकिंग : छग के बलौदा बाजार में सतनामी समाज का जैतखाम विवाद को लेकर उग्र प्रदर्शन , कलेक्ट्रेट में तोड़फोड़ कर वाहनों में लगाईं आग , कई कर्मचारी पुलिस जवान घायल...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार इलाके से बड़ी खबर आ रही है. यहां सतनाम समुदाय के लोगों के विरोध प्रदर्शन ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. फिर प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट में तोड़फोड़ कर दी साथ ही आस-पास खड़ी कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़े -भिलाई : विवाद के बाद युवक ने पत्नी और सास -ससुर पर किया धारदार हथियार से वार, ससुर की हालत गंभीर , युवक फरार...

इस हिंसक विरोध प्रदर्शन से अब तक किसी की मौत की खबर नहीं है, लेकिन सार्वजनिक संपत्ति को व्यापक नुकसान हुआ है. मिडिया जानकारी के मुताबिक, हाल ही में अमर गुफा ने स्तिथ सतनाम समाज की धार्मिक आस्था के प्रतीक जैतखामा को तोड़े जाने के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया गया था|

यह भी पढ़े -राजनांदगांव स्टेशन में डरी सहमी बैठी थी लड़कियां , पूछताछ में पता चला16 लड़कियों को ट्रेनिंग और नौकरी दिलाने के बहाने तमिलनाडु ले जा रहा था युवक ,लड़कियों को सखी सेंटर भेजा..

अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने कलेक्ट्रेट को घेर लिया, जिसके बाद पुलिस तैनात कर दी गई|

दरअसल, सतनामी समाज के आंदोलन से भीड़ आक्रोशित हो गयी. हम आपको बताना चाहेंगे कि बलौदाबाजार कलेक्टोरेट परिसर में भारी तोड़फोड़ और आगजनी हुई है. गौरतलब है कि एसपी कार्यालय में भी आग लगा दी गयी है|

मुख्य सड़क पर बनी डिवाइडर की रेलिंग भी टूटी हुई है।कुछ लोगो दारा मीडिया कर्मियों को भी पीटा गया। जिसमे कलेक्ट्रेट के कर्मचारी और कई पुलिस जवान भी घायल हो गए।

यह भी पढ़े - संबंध बनाने से इंकार करने पर बॉयफ्रेंड ने घर पर सो रही प्रेमिका पर किया एसिड अटैक , युवती की हालत गंभीर, दर्द से कहारते हुए कहा -उसका भी वही हाल होना चाहिये जैसे मेरे साथ किया , आरोपी दरिंदा फरार..

भीड़ ने कलेक्ट्रेट जाने वाले सभी मार्गों को अवरुद्ध कर दिया. सतनामी समाज के इस उग्र आंदोलन में प्रदेश भर से हजारों लोग उपस्तिथ थे|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj