डॉ. ने आइसक्रीम ऑर्डर करवाई पर आइसक्रीम के अंदर का नजारा देखकर उड़ गए होश , आइसक्रीम में पड़ी थी इंसान की कटी हुई ऊँगली , पढ़े पूरा मामला..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महाराष्ट्र के मुंबई से एक होश उड़ा देने वाली खबर आई थी| एक डॉक्टर ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के जरिए आइसक्रीम ऑर्डर करता है और बड़े चाव से जैसे ही वह खाना शुरू करता है, उसे उसमें एक उंगली नजर आती है। 

यह भी पढ़े -भिलाई : युवक की हत्या की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को सुपेला पुलिस ने किया गिरफ्तार , पुरानी बात का बदला लेना चाहते थे आरोपी...

जिसे देखकर डॉ. के होश उड़ गए| फिर डॉक्टर ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की| मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उंगली को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े -नई दुल्हन के साथ शादी के बाद ट्रेन से वापस लौट रहा था परिवार, बीच रास्ते दुल्हे की टॉयलेट जाने के दौरान ट्रेन से गिरकर हुई मौत , हादसे के बाद दुल्हन गहरे सदमे में..

दरअसल, 27 वर्षीय मुंबई के मलाड जिले में रहने वाले डॉ. ओरेम ब्रैंडन सेराओ ने पिछले बुधवार को ज़ेप्टो डिलीवरी ऐप के माध्यम से आइसक्रीम का एक पैकेट ऑर्डर किया। इस आइसक्रीम का नाम Yummo butterscotch है| 

यह भी पढ़े -भिलाई : हाउसिंग बोर्ड इलाके में महादेव सट्टा के पैसो को लेकर युवक के अपहरण और मारपीट मामले के आरोपी ने जामुल थाने में किया सरेंडर...

कुछ देर बाद डिलीवरी मैन ने उसे पैकेज दिया और वह बड़े चाव से आइसक्रीम खाने लगा. खाते समय आइसक्रीम देखकर वह चौंक गया। बर्फ के अंदर लगभग दो सेंटीमीटर लंबी एक कटी हुई मानव उंगली पाई गई।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि जिस शख्स को बर्फ में कटी उंगली मिली वह एक एमबीबीएस डॉक्टर है जिनकी बहन ने परिवार के लिए किराने का सामान ऑर्डर किया, डॉ .सेराव ने उससे आइसक्रीम भी ऑर्डर करने के लिए कहा। 

पुलिस ने यह भी कहा कि वे उस स्थान की जांच करेंगे जहां आइसक्रीम बनाई गई थी ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह उंगली किसकी थी|  पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उंगली को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं मिल पायी है| 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7