भिलाई पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा जमकर स्वागत किया गया, कहा - एनडीए अपने पांच साल के कार्यकाल में ऐतिहासिक निर्णय लेना जारी रखेगा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा जमकर स्वागत किया गया | केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ समेत देशभर की जनता ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट किया है. जनता के आशीर्वाद से तीसरी बार मोदी जी की सरकार बनी। उनके नेतृत्व में डबल इंजन वाले छत्तीसगढ़ राज्य का तेजी से विकास होगा।

यह भी पढ़े -दुर्ग : सेप्टिक टैंक में मिली युवक की लाश, देखने से शव के दो या तीन दिन पुराने होने का अनुमान, हत्या या कुछ और PM रिपोर्ट्स से होगा मामले का खुलासा...

ऐसा करने के लिए हम सभी मिलकर काम करेंगे।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक दशक में सभी लोगों के कल्याण के लिए काम किया है। एनडीए अपने पांच साल के कार्यकाल में ऐतिहासिक निर्णय लेना जारी रखेगा।इस दौर के बाद स्वागत का सिलसिला जारी रहा। स्वागत भाषण के बाद मंत्री तोखन साहू रायपुर के लिए रवाना हो गये|

यह भी पढ़े -ब्रेकिंग न्यूज़ : बलौदाबाजार हिंसा मामले में भीम रेजिमेंट रायपुर के मंडल अध्यक्ष को पुलिस ने किया गिरफ्तार , घटना के बाद ट्रेन से भाग रहा था विशाखापत्तनम...

दरअसल, मोदी कैबिनेट में शहरी विकास एवं आवास राज्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने शनिवार शाम पहली बार दुर्ग जिले में पहुंचे थे| यहां पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने भिलाई पावर हाउस में उनका भव्य स्वागत किया।

यह भी पढ़े -बहू के हाथ की जली हुई रोटी , सब्जी और ख़राब खाने से परेशान ससुर ने बहू की कर दी हत्या , सुसाइड नोट में लिखा - अगर पछतावा होगा तो कर लूँगा आत्महत्या , फिर 24 घंटे बाद कर ली खुदखुशी...

प्रदेश के मंत्री तुखन साहू जब पहली बार भिलाई पहुंचे तो साहू समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे और गजमाला के साथ उनका स्वागत किया. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.

तोखन सेहू का काफिला फ्लाईओवर ब्रिज के ठीक नीचे रुका. यहां भाजपा पदाधिकारियों और साहू समाज के लोगों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। 

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7