भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : लखनऊ यूपी, कोरोना काल में फलों, सब्जियों, तंदूरी आदि में थूक के इस्तेमाल के मामले सामने आये थे| सैलून में भी कई मामले सामने आए हैं. इसी कड़ी में लखनऊ में एक सैलून मालिक ने चेहरे की मसाज कराने आए एक युवक के चेहरे पर अपनी थूक से मालिश कर दी|
जब युवक को इसका एहसास हुआ तो उसने विरोध किया. तभी सैलून मालिक उससे बहस करने लगा. बाद में सीसीटीवी फुटेज से उसका पर्दाफाश हुआ। यह मामला सुशांत गोल्फ सिटी में दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया|
मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला 11 जून को राजधानी के अहिमामऊ स्थित सुशांत गोल्फ सिटी के एक हॉस्टल में रहने वाला युवक चेहरे की मसाज के लिए पास के पार्लर में गया था। सैलून मालिक जैद ने उसे कुर्सी पर बैठाया. फिर मसाज करना शुरू कर दिया|
उसने अपने हाथ पर थूका और उसे युवक के चेहरे पर लगा दिया। जब युवक को इसका एहसास हुआ तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया. इसके बाद जैद उनसे भिड़ गया और कहा कि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है।
इसके बाद युवक फुटेज लेकर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस स्टेशन गया। आरोपी जैद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई. सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी सैलून मालिक जैद को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

