CG ब्रेकिंग : ट्रक में मवेशी ले जा रहे 3 युवको को 10-12 लड़को ने पीछा कर जमकर पीटा , पिटाई के डर से लगा दी महानदी में छलांग दोनों की हुई मौत , एक गंभीर रूप से घायल...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के आरंग में दो युवको की दर्दनाक मौत हो गई है|  वे एक ट्रक में मवेशियों को भरकर ले जा रहे थे तो लगभग एक दर्जन लड़कों ने उनका पीछा किया था। महानदी पुल के पास ट्रक को रोका गया और जमकर पिटाई की गयी| 

यह भी पढ़े - ब्रेकिंग न्यूज़ : कंगना रनौत थप्पड़ कांड को अंजाम देने वाली CISF की महिला जवान को एक शख्स ने समर्थन करते हुए 1 लाख रूपये ईनाम देने की बात कही , साथ ही कई अन्य लोग भी महिला जवान के समर्थन उतरे.

जिसके बाद महानदी से पुलिस ने दो युवकों का शव बरामद किया है. वहीं, खबर यह भी है कि दोनों लड़के पिटाई से डरे हुए थे और फिर महानदी में कूदकर आत्महत्या कर ली. हालांकि, फिलहाल मौत के असली कारण की पुष्टि नहीं हो पाई है। पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का है. घटना में एक युवक  भी गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका इलाज जारी है|

यह भी पढ़े - CG : BJP की जीत के लिए युवक ने मांगी थी अनोखी मन्नत , जीत के बाद युवक ने अपनी ऊँगली काटकर देवी को की अर्पित और रक्त से किया माता का अभिषेक....

बता दे ट्रक दुर्ग पासिंग की थी|  ट्रक पर चांद मियां, गुड्डु खान और सद्दाम खान नाम के युवक सवार थे| कुछ लड़कों ने गौ तस्करी का आरोप लगाते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया. बताया जाता है कि बदमाशों ने चांद मिया और गुड्डु खान को इतनी बुरी तरह पीटा कि उनकी मौत हो गयी. फिर उन्होंने शव को नीचे नदी में फेंक दिया।

यह भी पढ़े CG : पति की अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से परेशान महिला ने पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत , 3 महीने पहले हुई है शादी...

हालांकि, मौत के असली कारण की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है। इस घटना में सद्दाम खान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. ये सभी यूपी के सहारनपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की पहचान नहीं की है|

यह भी पढ़े रायपुर : जिन्दगी की जंग भले ही हार गया हो पर जाते जाते कई लोगों को नयी जिन्दगी दे दी, फुटबाल खेलते वक्त 11 साल के प्रखर को लगी गंभीर चोट , 5 दिन बाद डॉक्टरो ने किया ब्रेनडेड घोषित , छग में पहली बार किसी ब्रेनडेड बच्चे का अंग दान...

आरंग पुलिस फिलहाल इस मामले में घायल हुए सद्दाम खान से बात करने की कोशिश कर रही है. इस संबंध में यह भी खबर है कि बदमाशों के हमले के डर से चांद मियां और गुड्डु खान महानदी में कूद गये. जहां एक चट्टान से टकराकर उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस पीड़ित सद्दाम के बयान का इंतजार कर रही है|

यह भी पढ़े भिलाई में भीषण गर्मी व अत्यधिक शराब के सेवन से युवक की हुई मौत, शराब दुकान के सामने पड़ा हुआ मिला शव....

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj