CG : बजरंग दल नेता और युवती के डबल मर्डर केस की होगी एसआईटी जांच , गृह मंत्री विजय शर्मा ने दिए आदेश , 9 अधिकारियों की टीम 7 दिन के अंदर आईजी को करेगी रिपोर्ट....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बलरामपुर-रामानुजगंज में हुए दोहरे हत्याकांड की जांच अब एसआईटी करेगी। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने आदेश जारी किये है| दरअसल, बजरंग दल के नेता सुजीत स्वर्णकार और उनके दोस्त किरण काशी की लाश मिली थी. उन्हें बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला गया. घटना 26-27 मई की रात को बलरामपुर-रामानुजगंज में हुई थी|

यह भी पढ़े CG : पति की अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से परेशान महिला ने पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत , 3 महीने पहले हुई है शादी...

इस रहस्यमयी मौत की जांच सरगुजा के पुलिस महानिरीक्षक की निगरानी में की जाएगी. 9 अधिकारियों की टीम 7 दिन के अंदर आईजी को रिपोर्ट करेगी. यह विशेष टीम उस गांव का दौरा करेगी जहां घटना हुई थी और पुलिस द्वारा पकड़े गए सभी संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ की जाएगी|

यह भी पढ़े भिलाई में भीषण गर्मी व अत्यधिक शराब के सेवन से युवक की हुई मौत, शराब दुकान के सामने पड़ा हुआ मिला शव....

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में रविवार 28 मई की रात बजरंग दल के जिला सह संयोजक सुजीत स्वर्णकार (25) और एक लड़की की हत्या कर दी गई. आरोपियों ने लड़के और लड़की को इतनी बुरी तरह पीटा कि उनकी हड्डियां टूट गईं. उनका गला काटने की भी कोशिश की गई|

 पुलिस झगड़े, गौ तस्करी और प्रेम प्रसंग समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. दरअसल, सोमवार की सुबह बलरामपुर थाना क्षेत्र के डुमरखी ढाबा से करीब 100 मीटर दूर जंगल में बलरामपुर निवासी सुजीत स्वर्णकार और लड़की किरण काशी (22) का शव मिला. हत्या से नाराज व्यवसायियों ने शहर को बंद कर दिया और एनएच-343 को चार घंटे तक जाम कर दिया|

यह भी पढ़े -रायपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइट में सपरिवार यात्रा कर रहे राजिम के एक व्यक्ति ने इमरजेंसी डोर खोलने की कोशिश की , यात्री अरेस्ट

सुजीत और किरण काशी के शवों की जांच फोरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा की गई। संक्षिप्त शव परीक्षण रिपोर्ट में भी पुष्टि हुई कि दोनों की बेरहमी से हत्या की गई थी। सुजीत सोनी के हाथ, घुटने और पेल्विक की हड्डियां टूट गईं. कथित तौर पर उसे लाठियों से बुरी तरह पीटा गया|

यह भी पढ़े - ब्रेकिंग न्यूज़ : कंगना रनौत थप्पड़ कांड को अंजाम देने वाली CISF की महिला जवान को एक शख्स ने समर्थन करते हुए 1 लाख रूपये ईनाम देने की बात कही , साथ ही कई अन्य लोग भी महिला जवान के समर्थन उतरे

 किरण काशी की गर्दन की हड्डी टूटी हुई मिली। उसका गला काटने की भी कोशिश की गई थी| बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि सुजीत आक्रामक रूप से गौ तस्करी के खिलाफ अभियान में शामिल था और उसने एक सप्ताह पहले बछड़े पर हमला करने वालों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत भी की थी।

यह भी पढ़ेपोछा लगाने के बाद नौकरानी ने पानी की बाल्टी ऐसे ही छोड़ दी फिर खेलते हुए आई 10 महीने के बच्ची की बाल्टी में गिरकर मौत...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj