भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में परीक्षा में लापरवाही का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय पर एलएलबी परीक्षा में गलत पेपर बांटने का आरोप लगा है। BA LLB द्वितीय वर्ष का पहला पेपर शुक्रवार को था, और उसी में गड़बड़ी हो गयी|
यह भी पढ़े -भिलाई : पहली बार काम पर आया था युवक और करंट लगने से हो गयी मौत....
प्रश्नपत्र देखकर छात्र आक्रोशित हो गये और शोर मचाने लगे. इसके बाद आज की परीक्षा रद्द कर दी गई. इससे पहले नीट परीक्षा के दौरान बालोद में प्रश्नों के गलत वितरण का मामला सामने आया था|
छात्रों का कहना है कि जब उन्हें परीक्षा केंद्र पर यह प्रश्नपत्र मिला तो इसकी जानकारी प्रबंधन से साझा की गई. छात्रों को परीक्षा रद्द होने की सूचना देने से पहले एक घंटे तक परीक्षा केंद्र पर रखा गया। काफी लापरवाही के बाद छात्र आक्रोशित हो गये और हंगामा करने लगे. उन्होंने कहा कि पहली परीक्षा में उन्हें गलत प्रश्नपत्र दे दिया गया था|
छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया. छात्रों के मुताबिक यह पेपर एक जुलाई की परीक्षा के लिए निर्धारित था। प्रबंधन के छात्रों को आश्वासन दिया गया है कि मामले की जांच की जाएगी। यह भी जांचा जाएगा कि पेपर गलत या पाठ्यक्रम के अनुरूप है या नहीं।
आज रद्द की गई परीक्षा 10 जुलाई को अंतिम परीक्षा के बाद ली जाएगी| लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलसचिव का कहना है की हुए कहा कि पहली बार ऐसी त्रुटि हुई है, जो गंभीर लापरवाही है। आज की परीक्षा रद्द कर दी गई है, इस समय हम यह मान रहे हैं कि परचा पाठ्यक्रम के दायरे से बाहर है। बाकी की जांच जारी है|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7

