भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापुर थाने में नाबालिग से यौनाचार का मामला सामने आया है. एक पूर्व सरपंच ने गर्मी की छुट्टियों में अपने माता-पिता के घर से ननिहाल आई अपनी नातिन के साथ बलात्कार किया।
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की छठी कक्षा से रानवाही गांव में अपने नाना-नानी के घर रहकर पढ़ती थी| कुछ दिनों बाद नाना की अपनी नातिन के प्रति नियत ख़राब हो गयी। और धीरे धीरे नाना ने बहला फुसलाकर नाबालिग को अपने बातो में ले लिया|
जिसके बाद नाबालिग लड़की 10वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने के बाद घर लौट आई और पढ़ाई बंद कर दी| करीब एक साल बाद नाना उसे बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया| जैसे ही नाबालिग के परिवार को इस शर्मनाक हरकत के बारे में पता चला, उन्होंने भानुप्रतापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. जबकि पुलिस ने आरोपी के पूर्व सरपंच (आरोपी के नाना) का पता ढूंढ लिया, उन्होंने अंतागढ़ पुलिस स्टेशन में चर्र मर्रे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और लड़की को उसके परिवार को सौंप दिया। आरोपी पूर्व सरपंच जगदूराम कोर्राम को आज 8 जून (शनिवार) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj

