भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक को सोते समय एक जहरीले करैत सांप ने डंस लिया। युवक सांप के काटने से गुस्से में आ गया इसलिए उसने सांप को पकड़कर उसके सिर को चबा लिया|
इसके चलते कुछ देर बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई| सांप भी मर गया। घटना प्रतापपुर ब्लॉक क्षेत्र के रावटी थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव की है|मिली जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर ब्लॉक के भेड़िया गांव के कोमा नेताम (32 वर्ष) शुक्रवार की रात अपने घर में सो रहा था|
मौसम इतना गर्म था इसलिए आँगन में चटाई बिछाई और ज़मीन पर सो गया। इसी दौरान उनसे एक करेत सांप ने काट लिया सांप के काटने से उसकी नींद खुल गई। युवक ने देखा कि उसे सांप ने काँटा उसे काटा और दूसरी ओर जा रहा है| तो उसने सांप को पकड़ लिया और उसके सिर चबा लिया|
यह भी पढ़े -ब्रेकिंग न्यूज़ : डोंगरगढ़ स्तिथ मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के घर ईडी की छापेमारी...
जहर फैलने से रोकने के लिए युवक ने सांप के काटने वाली जगह पर चाकू से चीरा लगाया और खून निकाला। लेकिन सांप के सिर पर काटने के बाद जहर उसके मुंह में फैल गया और उसकी तबीयत बिगड़ गई. कुछ ही समय बाद उनकी मृत्यु हो गई।
उसके परिवार को उन्हें अस्पताल ले जाने का भी मौका नहीं मिला. पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया।छत्तीसगढ़ में सूरजपुर, जशपुर और अन्य इलाकों में सांपों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें से करेत सांप को सबसे जहरीला माना जाता है।
गांवों में लोगों के बीच यह अंधविश्वास है कि अगर उन्हें सांप काट ले तो उसे वापस काट लेने से जहर उन्हें नुकसान नहीं पहुंचाएगा। शायद इसी अंधविश्वास के चलते युवक ने बेहद जहरीले सांप का सिर चबा लिया | इसकी वजह से युवक की जान चली गई। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया|
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक कर join करे|
https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj

