खौफनाक : शादी से इन्कार करने पर सिरफिरे ने युवती को बीच सड़क पर तलवार से काट डाला , घर की इकलौती कमाने वाली सदस्य थी मृतका, आरोपी गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़पंजाब के मोहाली में एक लड़की पर सिरफिरे ने तलवार से हमला किया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़की एक प्राइवेट जॉब में कार्यरत थी। वह शनिवार को बस से उतर कर जॉब के लिए जा रही थी। इसी बीच एक लड़का तलवार से हमला कर देता है|


यह भी पढ़े -CG : युवक को सोते समय सांप ने काटा फिर गुस्से में युवक ने सांप का चबा लिया सिर , दोनों की हो गयी मौत...

इस हमले से आसपास के सभी लोग डर गए और मौके से भाग गए. बताया जाता है कि लड़के ने युवती पर 7 से 8 बार हमला किया। आरोपी ने अपने बैग से तलवार निकाली। हमले के बाद लड़की को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई|

यह भी पढ़े -ब्रेकिंग न्यूज़ : दुर्ग में हुआ दर्दनाक हादसा , कोचिंग से लौट रही 3 सहेलियों को ट्रक ने लिया चपेट में एक की मौत , 2 घायल, परिजनों ने किया चक्काजाम...

बता दे पूरा मामला मोहाली के फेज5 का है| यहां एक लड़की पर तलवार से काट डालने की बात सामने आई है| जानकरी के मुताबिक लड़की जैसे ही बस से उतरी उसके साथ और भी 2-3 लड़कियां थी तभी एक युवक ने उस पर तलवार से वार कर दिया|अचानक हुए हमले से बाकी लड़कियां घबरा गईं और मौके से भाग गईं।

यह भी पढ़े - भिलाई : फ्लेट से आ रही थी बदबू , बदबू से परेशान पड़ोसियों ने पुलिस से की शिकायत , पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर देखा तो दो भाइयों की सड़ी गली पड़ी थी लाश....

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई| जिसके बाद लड़का वहां से भाग गया | इस हमले के बाद लड़की को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल ले जाया गया और वहां उसकी मौत हो गई. पूरी घटना शनिवार सुबह करीब 8 बजे की है|

यह भी पढ़े -ब्रेकिंग न्यूज़ : दुर्ग की तीर्थ यात्री बस हुई दुर्घटना का शिकार , वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस आ रहे थे दुर्ग ,इसी बीच ड्राईवर को आ गयी झपकी और बस पलट गयी हादसे में 1 महिला और एक बच्ची की मौत 25-30 लोग घायल.. 

 इस घटना के दौरान आरोपी के हाथ में तलवार देख उसे किसी रोकने की हिम्मत नहीं की और आरोपी ने बीच सड़क पर लड़की को तलवार से काट डाला।मृतक की पहचान बलजिंदर कौर (26) के रूप में हुई है। जांच में शुरू में पता चला कि यह एकतरफा प्रेम प्रसंग था|

यह भी पढ़े -ब्रेकिंग न्यूज़ : डोंगरगढ़ स्तिथ मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के घर ईडी की छापेमारी.

हालाँकि यह बात भी सामने आ रही है की लड़की से उसकी 4-5 सालो से जान पहचान थी| वह युवती के साथ शादी करना चाहता था लेकिन युवती ने इनकार कर दिया था| मृतक युवती अपने घर की इकलौती कमाने वाली सदस्य थी| माता पिता के अलावा उससे 2 छोटे भाई बहन भी थे जिनका भार भी युवती वहन कर रही थी और पिता हार्ट पेशेंट है | परिवार वालो ने आरोपी के लिए फांसी की मांग की है|

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj