CG : पति के अवैध संबंध को लेकर दंपति के बीच हुआ विवाद , गुस्से में पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बलौदाबाजार. इलाके में एक मर्डर का मामला सामने आया है. यहां पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है| मामला लवन थाना क्षेत्र से संबंधित है। 

बताया जाता है कि पति का किसी अन्य महिला के साथ संबंध था, जिसके चलते उनके बीच झगड़ा होता था। इसी विवाद के चलते महिला ने उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है|

यह भी पढ़े -भाजपा नेता प्रेम प्रकाश पांडे ने विधायक देवेन्द्र यादव के खिलाफ लगाई चुनाव याचिका, हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित , जानिए क्या है मामला...

जानकारी के मुताबिक लवन थाना क्षेत्र के तिल्दा गांव में आज पति राजू धृतलहरे ने अपनी पत्नी हिलेश्वरी धृतलहरे की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने पर लवन पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़े -शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर कल CG की सभी शराब दुकाने रहेंगी बंद , आदेश जारी....

 फोरेंसिक टीम भी मौके पर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया घटना का कारण पारिवारिक विवाद माना जा रहा है. लवन पुलिस ने हत्यारे पति राजा धृतलहरे को हिरासत में ले लिया है।

लवन पुलिस विभाग के प्रमुख का कहना है कि घटना कब और कैसे हुई, यह जांच और हत्यारे पति से पूछताछ के बाद पता चलेगा| मृतक के दो बच्चे भी हैं। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी की पत्नी के अलावा एक और महिला को रखा हुआ था |

यह भी पढ़े -भिलाई : शहर में चली गोली , जेल से छूटे नाबालिग आरोपी पर नकाबपोश बदमाशों ने चलाई गोली पर किस्मत अच्छी रही और वह बच गया, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर रिवॉल्वर और तलवार किया जब्त....

यह बात मृतका को पसंद नहीं थी इसी वजह से उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे और यही हत्या की वजह हो सकती है| फिलहाल लवन पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इसके बाद ही हत्या के असली कारणों का पता चलेगा।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7