CG : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन आज से आरंभ , जनदर्शन में नागरिकों का स्वागत पुष्पमाला से अतिथि देवो भव की परंपरा के तहत किया जा रहा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन आज से आरंभ हो गया है। इस जनदर्शन में नागरिकों का स्वागत पुष्पमाला से किया जा रहा है, जो अतिथि देवो भव की परंपरा के अनुकूल है। बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री आवास में जुट रहे हैं और उनके प्रति काफी उत्सुकता और उत्साह है।

 

यह भी पढ़े -CG : शादीशुदा आदमी के साथ रिश्ता रखना युवती को पड़ा भारी , सनकी आशिक से पीछा छुड़ाना चाह रही थी युवती जो आरोपी को नागवार गुजरी ऑनलाइन से चाकू मंगवाया फिर किया कांड..

जनदर्शन में प्रदेश के कोने-कोने से नागरिक शामिल हो रहे हैं।मुख्यमंत्री जनदर्शन के माध्यम से प्रदेशभर से आए नागरिकों से संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को देंगे।  मुख्यमंत्री निवास में आम जनता की सुविधा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। 

सुशासन और पारदर्शिता के माध्यम से जनकल्याण को बढ़ावा देने के लक्ष्य को लेकर यह जनदर्शन हर सप्ताह गुरुवार को किया जाएगा।मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम शुरू हो गया है, जहां मुख्यमंत्री साय आत्मीयता से विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों से मिल रहे हैं।

यह भी पढ़े -भिलाई : युवक पर चाकू से हमला: रंगबाजी रोकने पर बदमाशों ने किया प्राणघातक हमला , गंभीर रूप से घायल युवक का ईलाज जारी...

 वे उनकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता से सुन रहे हैं और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जनदर्शन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार को छह महीने हुए हैं और वे लगातार लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का हल करने का प्रयास कर रहे हैं। 

यह भी पढ़े -भिलाई के लिए बड़ी उपलब्धि: अमेरिका की एजेंसी ने स्पर्श हॉस्पिटल को दिया क्लिनिकल ट्रायल सेंटर का दर्जा, गंजापन रोकने की दवा के परीक्षण से होगी शुरुआत..

पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के समय भी जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे। साय ने आश्वासन दिया कि वे हर गुरुवार को नागरिकों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जनदर्शन कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों को टोकन दिया जाएगा, उनके आवेदनों को दर्ज किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी नागरिकों का हृदय से अभिनंदन किया।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/E3wRU9CCyvFB5tbZKEAqQ7