CG : ईलाज के लिए बीमार पति को मजार लेकर गयी पत्नी का पति ने माजर में ही कर दिया क़त्ल, मामूली सी बात पर उठाया खौफनाक कदम , आरोपी गिरफ्तार...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जांजगीर चांपा जिले में एक पति ने अपनी पत्नी का सब्जी काटने वाले चाकू से गला काटकर हत्या कर दी| पति की तबीयत ठीक नहीं थी इसलिए पत्नी उसे इलाज के लिए मजार लेकर गई थी। वहां रात गुजारने को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। 


यह भी पढ़े -रायपुर से दिल्ली जा रही फ्लाइट में सपरिवार यात्रा कर रहे राजिम के एक व्यक्ति ने इमरजेंसी डोर खोलने की कोशिश की , यात्री अरेस्ट

घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है| जानकारी के मुताबिक सुरगजा जिले के भंडार गांव निवासी बिदेश पैकरा (30 वर्ष) अक्सर पेट की समस्या से पीड़ित रहता था| वह और उनकी पत्नी देवती (26) इलाज के लिए 4 जून को बलौदा के मिरादातार मजार पर आए थे। जहां उसका इलाज किया गया|

यह भी पढ़े CG : पति की अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से परेशान महिला ने पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत , 3 महीने पहले हुई है शादी...

लेकिन पति पत्नी को घर चलने के लिए कहने लगा| अपनी पत्नी देवती से कहा, ''चलो घर चलते हैं.'' लेकिन उसकी पत्नी नहीं मानी और अगली सुबह जाने को कहा| 5 जून की देर रात उसके गुस्साए पति ने उसके मुंह पर हाथ रख दबाया और चाकू से उसके पेट और गले पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी और भाग गया|

यह भी पढ़े भिलाई में भीषण गर्मी व अत्यधिक शराब के सेवन से युवक की हुई मौत, शराब दुकान के सामने पड़ा हुआ मिला शव....

अगले दिन गार्ड सरजू चौहान सुबह 4 बजे उठा और देवकी को तीन-चार बार आवाज दी| लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। जैसे वह करीब गया तो उसके सिर पर चोट के निशान देखे| वह लहूलुहान मृत अवस्था में थी| उसका पति भी वहां नहीं था. इसकी जानकारी उसने बलौदा पुलिस को दी| 

यह भी पढ़े - ब्रेकिंग न्यूज़ : कंगना रनौत थप्पड़ कांड को अंजाम देने वाली CISF की महिला जवान को एक शख्स ने समर्थन करते हुए 1 लाख रूपये ईनाम देने की बात कही , साथ ही कई अन्य लोग भी महिला जवान के समर्थन उतरे

सूचना मिलने के बाद पुलिस और फोरेंसिक मौके पर पहुंचे।पुलिस ने शव का PM करवाने के बाद शव परिवार को सौंप दिया | जांच के दौरान पुलिस ने 6 जून को आरोपी पति विदेश पैंकरा को गांव में घेरकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj