भिलाई : घर से काम पर जाने निकले पेंटर की मिली लाश , परिजनों को लू की वजह से मौत की आशंका , PM रिपोर्ट आने के बाद होगा मौत के कारण का खुलासा...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में लू से तीन दिन में दो लोगों की मौत हो गई. भिलाई के हथखोज औद्योगिक क्षेत्र में युवक का शव मिला. परिवार के सदस्यों ने हीट स्ट्रोक को लेकर चिंता जताई। डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।


यह भी पढ़े - भिलाई से दोस्तों के साथ घुमने निकले व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्तिथि में शिवनाथ नदी के तट पर मिला , शरीर पर चोटों के निशान , PM रिपोर्ट आने पर होगा मौत के कारणों का खुलासा...

मृतक के रिश्तेदार संजय वर्मा ने बताया कि खुर्सीपार बालाजी नगर निवासी रंजीत कुमार उर्फ ​​धन्नू (40)पेंटिंग का काम करता था। रोजाना की तरह रविवार सुबह वह काम पर जाने के लिए घर से निकला। शाम को अचानक फोन आया कि आपके परिवार के एक व्यक्ति का शव मिला है. परिजन वहां गए तो उसकी पहचान धन्नू के रूप में की गयी|

यह भी पढ़े - ब्रेकिंग न्यूज़ : भिलाई में हुआ दर्दनाक हादसा , खरीदारी कर घर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ़्तार वाहन ने मारी टक्कर , महिला की हुई दर्दनाक मौत , युवक की हालत गंभीर...

परिजनों का कहना है कि उन्होंने शव की पहचान करने के बाद देर रात उसे सुपेला शवगृह में रखवा दिया| धन्नू की मौत कैसे हुई यह अज्ञात है। कुछ लोग गर्मी और अन्य कारणों का हवाला दे रहे हैं।  पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़े- अनोखा चोर : चोरी करने घर में घुसा सामान इक्ट्ठा किया फिर गर्मी लगने पर AC चालू किया और आ गयी नींद , आँख खुलने पर पुलिस बैठी थी सामने...

 भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर join करे| 

https://chat.whatsapp.com/FGky8LYa4E3DY4DQnFIsSj