भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : तेज़ रफ्तार और कच्चे रास्ते ने छीन ली तीन ज़िंदगियाँ… शादी की खुशी मातम में बदल गई
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गुरुवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया, जब बारातियों से भरी एक तेज़ रफ्तार बस कंठी घाट पर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 63 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
शादी की ख़ुशी में निकले थे, रास्ते में मौत ने रोक लिया
जानकारी के अनुसार, शंकरगढ़ के बेलकोना गांव निवासी गुंजन रात के बेटे सुनील की बारात झारखंड के बरगढ़ जा रही थी। बस में लगभग 70 से 80 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। जैसे ही बस चांदो थाना क्षेत्र के कंठी घाट पर पहुंची, वह अचानक बेकाबू होकर लुढ़कते हुए खाई में जा गिरी और नीचे की सड़क पर पलट गई।
3 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल बस में ही फंसे रहे
हादसे में महिला महंती पति हेमंत (27) और युवक मांदुर पिता सीताराम (18) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बस के नीचे दब गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से शवों को बाहर निकाला।
घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से चांदो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल 12 वर्षीय ममेश बड़ा की बलरामपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह गोपालपुर से बारात में शामिल होने आया था।
विज्ञापन
स्थानीय लोग सहमे, प्रशासन मौके पर
हादसे की जानकारी मिलते ही बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा, सीएस डॉ. शशांक गुप्ता और सीएमएचओ डॉ. बसंत सिंह मौके पर पहुंचे। डॉक्टरों की टीम ने तत्परता से घायलों का इलाज शुरू किया।
सीएमएचओ डॉ. बसंत सिंह ने बताया कि बलरामपुर अस्पताल में कुल 56 घायल लाए गए हैं, जिनमें से 7 की हालत गंभीर होने पर उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बाकी का इलाज बलरामपुर में ही किया जा रहा है| इस हृदय विदारक हादसे से पूरे इलाके में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़े - भिलाई में लड़की से बातचीत पर रोक लगी तो भड़का युवक, परिवार पर चाकू और डंडों से किया हमला, 3 घायल
यह भी पढ़े - कर्ज में डूबे हैं? इन आसान उपायों से पाएं राहत, फिर से मिलेगी आर्थिक आज़ादी
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



