भिलाई में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार! फर्जी आधार पर रह रही महिला 2 साल से बना रही थी सबको गुमराह..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 👉 फर्जी पहचान बनाकर भिलाई में रह रही थी महिला, अब चढ़ी पुलिस के हत्थे

भिलाई के सुपेला इलाके में दो साल से फर्जी दस्तावेजों के सहारे रह रही एक बांग्लादेशी महिला को बुधवार को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया। महिला पन्ना बीबी उर्फ अंजली सिंह के नाम से इलाके में रह रही थी और दूसरों के घरों में काम कर अपना गुजारा कर रही थी।

भिलाई में गिरफ्तार बांग्लादेशी महिला का मामला – फर्जी दस्तावेज, दो साल से रह रही थी अवैध रूप से

👉 बिना पुलिस वेरिफिकेशन के मकान देने पर मकान मालिक भी पकड़ा गया

पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला सुपेला नेहरू रोड पर सूरज साव नामक व्यक्ति का मकान किराए पर लेकर रह रही थी। खास बात ये कि बिना किसी पुलिस वेरिफिकेशन के महिला को किराए पर रखा गया था। अब मकान मालिक सूरज साव को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

👉 आईआईएमएमओ एप से बात, कोलकाता के जरिए भेजती थी पैसा
महिला IIMMO नामक एप से अपने परिवार से संपर्क में थी, जिसमें कॉल करते वक्त नंबर डिस्प्ले नहीं होता। यहीं से कमाए पैसों को पहले कोलकाता स्थित अपने एक जानकार को भेजती और फिर वह व्यक्ति पैसा बांग्लादेश भेजता।

👉 पुलिस को कैसे लगी भनक?
जब पन्ना बीबी ने सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए दस्तावेज पेश किए, तभी पुलिस को शक हुआ। पूछताछ में सामने आया कि उसने न सिर्फ फर्जी आधार कार्ड बनवाया था, बल्कि अपना नाम भी बदल लिया था।

👉 बॉर्डर पार कर ऐसे पहुंची थी भारत
पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह करीब 8 साल पहले अवैध पासपोर्ट और वीजा के जरिए उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की सीमा से भारत में दाखिल हुई थी।

विज्ञापन

👉 सोनागाछी, दिल्ली से भिलाई तक का सफर

भारत आने के बाद महिला ने पांच साल कोलकाता के सोनागाछी इलाके में गुजारे, फिर दिल्ली आई। वहां एक साल रुकने के बाद वह अपनी सहेली पूजा के साथ भिलाई पहुंची और यहां डेरा जमा लिया।

👉 जांच के घेरे में कई सवाल
एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि महिला किसकी मदद से भारत आई, उसका फर्जी आधार किसने बनवाया—इन सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। इस संबंध में संबंधित एजेंसियों को पत्र लिखा जाएगा।

यह भी पढ़े सुहागरात पर दूल्हे ने तोड़ा दम: नई दुल्हन करती रही इंतजार और युवक ने पेड़ पर जाकर लगा ली फांसी , दोनों की हुई थी लव मैरिज

यह भी पढ़े - भिलाई के इस क्षेत्र में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराये के मकान में चल रहा था अनैतिक धंधा! ग्रामीणों ने किया हंगामा, 4 गिरफ्तार

यह भी पढ़े - भिलाई में लड़की से बातचीत पर रोक लगी तो भड़का युवक, परिवार पर चाकू और डंडों से किया हमला, 3 घायल


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK