बीमा क्लेम के लिए अनाथ लोगों की बीमा करवाते फिर बेरहमी से कर देते हत्या, क्रूर गिरोह का खुलासा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी , संभल में दिल दहला देने वाला खुलासा हुआ है। बीमा की रकम पाने के लिए अनाथ युवाओं की बेरहमी से हत्या की जा रही थी। पुलिस ने ऐसे एक खतरनाक गिरोह को पकड़ा है, जो पहले अनाथ लोगों का बीमा कराता था और फिर उनकी जान लेकर हादसे का रूप दे देता था।

संभल में बीमा के लिए अनाथों की हत्या करता गिरोह – Crime Scene Photo

👉 पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस गिरोह के निशाने पर वे लोग होते थे, जिनका कोई सगा-संबंधी नहीं होता। गिरोह के सदस्य पहले उनसे दोस्ती करते, फिर उनका जीवन बीमा करवाते। बीमा में नॉमिनी के रूप में अपने ही किसी साथी का नाम डालते थे।

इसके बाद एक सुनियोजित प्लान के तहत उनकी जान ले ली जाती थी। हत्या इतनी बेरहमी से की जाती थी कि शरीर की पहचान तक मुश्किल हो जाए।

👉 पुलिस के अनुसार, ये लोग सिर पर हथौड़े से वार करते थे और फिर शव को सड़क किनारे फेंक देते थे, जिससे घटना सड़क हादसा लगे। बीमा क्लेम की राशि फिर गिरोह के नॉमिनी को मिलती थी और सब आपस में रकम बांट लेते थे।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

इस खौफनाक साजिश का पर्दाफाश तब हुआ जब एक मर्डर केस में आरोपी के मोबाइल की जांच के दौरान बीमा पॉलिसी की जानकारी हाथ लगी।

विज्ञापन

👉 पुलिस ने बताया कि अब तक गिरोह दो लोगों की जान ले चुका है और तीसरी हत्या की तैयारी कर रहा था। एक मामले में शराब पिलाकर सिर कुचल दिया गया, जबकि दूसरे मामले में सिर वाहन से कुचला गया।

👉 खास बात यह रही कि गिरोह युवाओं को टारगेट करता था क्योंकि उनके बीमा का प्रीमियम कम होता है और क्लेम की रकम ज़्यादा। अनाथ युवा उनकी आसान शिकार बनते।

यह भी पढ़े भिलाई में देह व्यापार का भंडाफोड़ पॉश इलाके में स्पा की आड़ में हो रहा था पॉस्टिट्यूशन खेल, संचालिका समेत 5 गिरफ्तार , मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद..

यह भी पढ़े - दुर्ग जेल में बंदियों को VIP ट्रीटमेंट मुहैय्या करवाता था प्रहरी : परिजनों से लेता था रिश्वत , नहीं देने पर करता था प्रताड़ित , गिरफ्तार

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK