हल्दी की रस्म के दौरान डांस करते वक़्त दुल्हन की बिगड़ी तबीयत , हार्ट अटैक से हुई मौत..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शादी से महज एक दिन पहले एक 22 वर्षीय युवती की दिल की धड़कन रुकने से मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

परिजनों के अनुसार, रविवार देर रात हल्दी की रस्म के दौरान दीक्षा नामक युवती डांस कर रही थी, तभी उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। वह घबराहट महसूस करने के बाद शौचालय चली गई, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दीक्षा की शादी सोमवार को होनी थी। यह मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नूरपुर पिनौनी गांव का है। दीक्षा के पिता दिनेश पाल सिंह की बेटी की शादी की तैयारियां जोरों पर थीं।

रात करीब 12:30 बजे जब हल्दी की रस्म के बीच दीक्षा नाच रही थी, तभी उसे बेचैनी होने लगी और वह वॉशरूम की ओर चली गई।

परिवार के लोगों ने बताया कि दीक्षा काफी देर तक बाहर नहीं आई, तो उसके पिता दिनेश पाल सिंह उसे देखने पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया।

दरवाजा तोड़ने पर देखा गया कि दीक्षा ज़मीन पर गिरी पड़ी थी और उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

   अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

पुलिस के अनुसार, दीक्षा की शादी मुरादाबाद जिले के शिवपुरी गांव निवासी सौरभ से तय हुई थी।

इस्लामनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी|

यह भी पढ़े - बड़ी खबर : ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का लिया बदला, पाकिस्तान में जैश-लश्कर के ठिकानों पर दागीं 24 मिसाइलें, 100 से अधिक आतंकी मारे गए..

यह भी पढ़े - CG में दर्दनाक हादसा: पेड़ काटते वक्त युवक का कटा गला, मौके पर ही मौत..

यह भी पढ़े - भिलाई में सायरन बजते ही अंधेरा छा गया: दुकानें और घरों की बिजली बंद, वाहन बीच सड़क पर रुके; अफसरों ने बताए हवाई हमले से बचने के उपाय..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi